पलामू। जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के भिखही पलवा गांव में दो दिनों से लापता युवक सुशील भुइयां (28) का शव शनिवार को बरामद किया गया। सुशील दो अक्टूबर को गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर निकाले गए जुलूस में शामिल होने के लिए गया था। उसके बाद से वह लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी क्रम में विसर्जन स्थल के पास पानी से भरे गड्ढे में उसका शव बरामद की गयी। परिजनों ने मारपीट कर सुशील की हत्या करने का आरोप लगाया है। शव का एमएमसीएच में पोस्टमार्टम किया गया।
मृतक के साला चंदन कुमार के अनुसार सुशील दो अक्टूबर की शाम दुर्गा प्रतिमा विर्सजन जुलूस में शामिल होने के लिए घर से निकला था, लेकिन रात 10 बजे तक वह घर नहीं लौटा। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गयी, लेकिन कहीं कुछ अता पता नहीं चल पा रहा था। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने विसर्जन स्थल के पास पानी से भरे गड्ढे में एक शव देखा और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस के पहुंचने के बाद शव की पहचान सुशील भुइयां के रूप में की गयी। चंदन का आरोप है कि विसर्जन जुलूस में सुशील के साथ मारपीट की गयी और हत्या करके शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया गया होगा। सुशील के चार बच्चे दो लड़की और दो लड़का हैं । एक लड़की की शादी हो गयी है। एक लड़की की शादी दो महीने बाद होने वाली थी।
ये भी पढ़िए…………
झारखंड में कमजोर पड़ा निम्न दबाव का क्षेत्र, मौसम साफ होने की संभावना