Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»नेपाल में हिंसा और संघर्ष का सच : पशुपतिनाथ मंदिर पर भी थी हमले की तैयारी
    National

    नेपाल में हिंसा और संघर्ष का सच : पशुपतिनाथ मंदिर पर भी थी हमले की तैयारी

    New Delhi : आंदोलनकारियों ने ही शिवालय को किया सुरक्षित, राहत में जुटे लोग, नेपाल में है भोलेनाथ का शासन, जल्द पटरी पर लौटेगा देश.
    Dr. Amarnath PathakBy Dr. Amarnath PathakSeptember 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। हिंसा और संघर्ष के बीच नेपाल में बड़ी राहत की खबर है कि अब देश पुरानी रौ में लौटने को बेचैन है। वही आंदोलनकारी अब नेपाल के काठमांडू में पुनर्निर्माण में लगे हैं, जिन्होंने कल तक संघर्ष का रूख अख्तियार किया था। भारत समेत विश्व पटल पर एक बड़े सामाजिक आंदोलन से जुड़े नेपाल के एक नागरिक ने नाम न छापने की शर्त पर आंदोलन के सच का खुलासा किया है। ‘वर्ल्ड विजन न्यूज’ से खास बातचीत में बताया कि सच वह नहीं जो बोला या दिखाया जा रहा है, बल्कि इस आंदोलन की हकीकत कुछ और ही है।

    उन्होंने बताया कि पशुपतिनाथ मंदिर पर भी हमले की तैयारी थी, लेकिन वही आंदोलनकारियों ने विश्व के इस महानतम शिवालय को सुरक्षित भी किया। वहां तिनका भर भी कुछ बिगड़ नहीं पाया और वह मानते हैं कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि नेपाल में भगवान शिव का शासन है। पूरे देश पर उनकी कृपादृष्टि बनी रहती है। कुछ घटनाएं होती हैं, तो उसके गुनाहगार भी वही लोग होते हैं, जो पर्दे के पीछे से डर्टी पॉलिटिक्स करते हैं। यह तिकड़ी गंदी राजनीति का ही दुष्परिणाम है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर बैन लगाया जाना नेपाल में हिंसा और संघर्ष का कारण बना। यह सही भी है और नहीं भी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सोशल मीडिया पर बैन लगाने की दरकार सत्ता पक्ष को क्यों पड़ी, इसके तह में जाने की जरूरत है। दरअसल प्रजातांत्रिक देश बनने के बाद से नेपाल में घुमा-फिराकर कांग्रेस, सीपीयूएमएल और माओवादी का शासन रहा है। एक-दूसरे का धुरविरोधी होने के बावजूद स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस और सीपीयूएमएल हाथ मिलाने से भी बाज नहीं आते। नेपाल की राजनीति में शीर्ष ओहदे और राजनीति में मजबूत पकड़ वाले नेताओं, जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों के बच्चों की वजह से नेपाल में आक्रोश भड़कना शुरू हुआ। चूंकि नेपाल की करीब 80% जनता बेरोजगार और गरीब है। ऊंचे राजनीतिक ओहदेदारों के बाल-बच्चे विदेशों में रहकर पढ़-लिख रहे और सुख-चैन की जिंदगी गुजार रहे हैं। विदेशों में रहकर सोशल मीडिया पर अपने ऐशोआराम की दास्तां अक्सर बयां करते रहे हैं।

    ऐसे में वर्षों से जलालत का दंश झेल रहे यहां के गरीब बेरोजगार युवाओं के सब्र का पैमाना छलकने लगा। सोशल मीडिया ग्रुप में आक्रोश भड़कता दिखाई देने लगा। इतने वर्षों में वही त्रिदलीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सत्ता के शीर्ष पर काबिज मंत्रियों ने ऐसे बेरोजगार युवाओं की मंशा भांप ली और सोशल मीडिया पर बैन लगा दी ताकि उनकी ठाठ से भड़के देश के ऐसे युवा एक-दूसरे से कनेक्ट नहीं हो पाएं। इतने वर्षों में विभिन्न सरकारी निकायों, यहां तक कि न्यायालयों को भी अपनी पॉकेट की संस्था बनानेवाले यह भूल गए कि ‘गद्दी खाली करो कि जनता आती है’ का नारा फिजाओं में चरम पर पहुंच चुका है। …और वही हुआ जिसका डर था।

    भड़की युवाओं की भीड़ भ्रष्ट होती व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतर आयी और भ्रष्ट सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। चूंकि न्यायपालिका ने भी सोशल मीडिया बैन पर अपना फैसला सुना चुका था, तो इसे जमीनी अमलीजामा पहनाने का सुनहरा अवसर भी सरकार को मिल गया। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की सुविधानुसार व्याख्या कर सरकार ने सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया। ऐसे में युवाओं का आक्रोश भड़क उठा और बड़ी सियासी घटना को अंजाम दे दिया। इन्हीं आंदोलनकारियों की आड़ में कुछ ऐसे असामाजिक तत्वों की पैठ हो गई, जिन्हें सदैव सत्ता की भूख रही है, लेकिन कभी कुर्सी के ओहदेदार नहीं बन पाए।

    सामान्य आंदोलनकारियों ने सिर्फ सत्तासीनों का विरोध किया, लेकिन सियासी भूखेदारों अर्थात असामाजिक तत्वों आगजनी, तोड़फोड़, मारपीट यानी हिंसा की घटना को अंजाम दिया। नेपाल को अस्थिर किया और पशुपतिनाथ मंदिर पर हमले की नापाक कोशिश भी की। अगर ऐसी बात नहीं होती, तो आज वही युवा नेपाल के पुनर्निर्माण में लगे हैं। काठमांडू की सुंदरता लौटाने और शांति व्यवस्था कायम करने में जुटे हैं। यह वहां की तस्वीर बोल रही है। नेपाल के शख्स ने दावा किया है कि अगले 15 दिनों में नेपाल अपनी वही खूबसूरत रौ में लौट आएगा, जिसके लिए यह देश जगजाहिर है।

    ये भी पढ़िए……….

    नेताम को कृषि के बजाय आबकारी मंत्री बनाए, उपलब्धता तो बता सकेंगे : केपी सिंहदेव

    Post Views: 725
    Previous Articleनेताम को कृषि के बजाय आबकारी मंत्री बनाए, उपलब्धता तो बता सकेंगे : केपी सिंहदेव
    Next Article बलरामपुर : प्रशासन को लेकर पत्रकारों में उबाल, सरकारी खबरों और कार्यक्रमों का पुर्णतः बहिष्कार
    Dr. Amarnath Pathak

    इंटरनेशनल अवार्डी फाॅर सोशियो जर्नलिज्म, एआईईसीई, माया कोने अवार्ड भारत-स्वीटरजरलैंड (13 मार्च 2024) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड विजन न्यूज (जुलाई 2025 से अब तक ) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड वाइज न्यूज (जुलाई 2023 से जून 2025 तक ) सीनियर सब-एडिटर, लेट्सअप न्यूज एजेंसी महाराष्ट्र (2022-23) एडिटर, उज्ज्वल दुनिया डेली (2019-22) सीनियर सब एडिटर, दैनिक जागरण (2018-19) सीनियर एडिटर, पूरी दुनिया नेशनल मैगजीन (2017-18) सब एडिटर, दैनिक हिन्दुस्तान (2007-17)

    Related Posts

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.