Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत

    July 29, 2026

    धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज

    July 28, 2026

    आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत
    • धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
    • आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
    • Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
    • इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    • कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
    • NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»जान हथेली पर लेकर खूंटी-सिमडेगा पथ पर यात्रा कर रहे लोग
    Jharkhand

    जान हथेली पर लेकर खूंटी-सिमडेगा पथ पर यात्रा कर रहे लोग

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    खूंटी। राजधानी रांची को खूंटी, गुमला और, सिमडेगा जिले के अलावा ओड़िशा और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली सबसे प्रमुख खूंटी-तोरपा-कोलेबिरा सड़क पर छोटे या बड़े वाहनों में गुजरना इन दिनों जान हथेली पर लेकर चलने के बराबर हो गया है। गत जून कोे हुई भारी बारिश के कारण पेलौल गांव के पास बनई नदी पर बना पुल टूट गया।

    इसके कारण वाहनों का आवागमन कुंजला से जुरदाग, गम्हरिया अंगराबारी होकर अथवा मार्टिन मंगला, इट्ठे गनालोया होकर हो रहा है। कुछ वाहन कर्रा से तोरपा वाली सड़क पर गुजरते हैं। ग्रामीण सड़कों पर वाहनों के भारी दबाव के कारण लगभग सभी सड़कें पूरी तरह जर्जर हो गई हैं। इसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। अधिकतर भारी वाहनों का आवागमन जुरदाग हो कर हो रहा है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    तीन महीने में भी नहीं बना डायवर्सन

    बनई जैसे महत्वपूर्ण पुल के टूटे तीन महीने हो चुके हैं, पर अब न तो डायवर्सन का निर्माण कार्य शुरू हो सका है और न ही पुल निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल की जा रही है। यह अलग बात है कि लगभग एक माह पहले ही डायवर्सन निर्माण के लिए लगभग एक करोड़ 80 लाख रुपये की निविदा निकाली गई थी। खूंटी के विधायक रामसूर्या मुंडा ने भी कहा था कि निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बताया जाता है कि बारिश कम होने के तुरंत बाद डायवर्सन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

    टूट गयी हैं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें

    लगातार भारी वाहनों का परिचालन होने से अब ये वैकल्पिक सड़कें भी टूटने लगी हैं। जगह-जगह गड्ढ़े बन गए हैं और फ्लैंक पूरी तरह खत्म हो चुके हैं। फ्लैंक की जगह दोनों ओर बने गड्ढ़ों की वजह से वाहन चालक सड़क से नीचे वाहन उतारने से भी बच रहे हैं, क्योंकि गाड़ियों के फंसने का डर बना रहता है। अंगराबारी-तुपुदाना पथ पर बेड़ा पुल के पास मिट्टी का काफी कटाव हो गया है।

    इसके कारण सड़क खतरनाक हो गई है। कभी भी वहां कोई हादसा हो सकता है। कुछ वर्षों पूर्व माहिल-गानालोया के बीच बनई नदी पर बना पुल दब चुका था, जिसकी मरम्मत कराई गई थी। अब इस पुल से होकर कई भारी वाहनों के गुजरने और पुल के नीचे से बालू के अवैध उत्खनन से इस पुल पर भी टूटने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल टूटने के बाद से लगातार समस्या बढ़ती जा रही है। अब कई ग्रामीण सड़कें भी टूट चुकी हैं और दिन-ब-दिन इनकी स्थिति और बिगड़ रही है।

    गम्हारिया गांव में सबसे ज्यादा संकट

    इस सड़क पर सबसे गंभीर स्थिति गम्हारिया गांव की है। यहां सड़क के बीचोंबीच लगभग चार फीट का गहरा और चौड़ा गड्ढा बन चुका है। इस गड्ढे से गुजरते समय कई वाहनों का आधा हिस्सा धंस जाता है, जिन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जाता है। हालात इतने खराब हैं कि स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और मवेशियों की जान हर वक्त खतरे में रहती है।

    जलमीनार (नल जल योजना) की टूटी पाइपलाइन ने स्थिति को और खतरनाक बना दिया है। पाइप से लगातार पानी रिसकर गड्ढे में जमा हो रहा है, जिससे गड्ढा और भी गहरा होता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकता है।

    भय और असुविधा में जी रहे ग्रामीण

    ग्रामीणों का कहना है कि वे रोज डर के साये में जी रहे हैं। बच्चे स्कूल जाते समय, महिलाएं पानी भरने के लिए सड़क पार करते समय और मवेशियों को लाने-ले जाने हादसे का भय बना रहता है।

    प्रशासन और नेताओं पर आरोप

    ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक न तो विभागीय अधिकारी और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधि इस मुद्दे का लेकर गंभीर दिख रहे हैं। नेता सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि संबंधित विभाग के अधिकारी केवल लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं।

    गम्हरिया गांव के रामचंद्र स्वांसी कहते हैं कि प्रशासन कम से कम बोल्डर मोरम डालकर आवागमन को सुलभ करे। मणिका स्वांसी कहते हैं कि गांव के शिवा प्रधान कहते हैं कि नेता-मंत्री, अधिकारी सभी सभी इस सड़क से गुजरते हैं, पर किसी का ध्यान इस ओर नहीं है। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि यदि जल्द सड़क को दुरुस्त करने और पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में कदम नहीं उठाया गया, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसको लेकर ग्रामीणो ने सांसद कालीचरण मुंडा और विधायक राम सूर्या मुंडा को ज्ञापन भी सौंपा है।

    ये भी पढ़िए……….

    झारखंड: 10 लाख के इनामी टीएसपीसी के शशिकांत दस्ता से पुलिस की मुठभेड़, दो जवान बलिदान

    Post Views: 318
    Khunti News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleझारखंड: 10 लाख के इनामी टीएसपीसी के शशिकांत दस्ता से पुलिस की मुठभेड़, दो जवान बलिदान
    Next Article झारखंड में सामान्य से 26 प्रतिशत अधिक हुई बारिश
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज

    July 28, 2026

    कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 26, 2026

    घर लौट रहे थे पिता-पुत्र, जानिए रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि पलभर में चली गई दोनों की जान

    July 22, 2026

    घर में सो रहे व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, जानिए पुलिस को क्यों अपनों पर ही है शक

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत

    July 29, 2026

    धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज

    July 28, 2026

    आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख

    July 28, 2026

    Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 28, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत
    • धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
    • आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
    • Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
    • इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.