Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 26, 2026

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»इतिहास के पन्नों में 28 जूनः इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौर में प्रेस पर भी ढाए जुल्म
    National

    इतिहास के पन्नों में 28 जूनः इंदिरा गांधी ने आपातकाल के दौर में प्रेस पर भी ढाए जुल्म

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJune 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। साल 1975 का जून का महीना देश-दुनिया में आपातकाल के लिए सदियों तक याद रखा जाएगा। भारत में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आपातकाल की घोषणा के दो दिन के भीतर ही राजनीतिक विरोधियों और आंदोलनकारियों की गतिविधियों पर तो पहरा बिठा ही दिया गया। साथ ही आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली ऐसा हुआ, जब सरकार ने प्रेस पर प्रतिबंध लगा दिए। यानी प्रेस को सेंसर कर दिया गया।

    इंदिरा गांधी के इशारे पर समाचार पत्रों में छपने वाली खबरों को सेंसर किया जाने लगा और अखबार छापने से पहले सरकार की अनुमति लेने की बंदिश लगा दी गई। आपातकाल के दौरान 3801 समाचार-पत्रों के डिक्लेरेशन जब्त कर लिए गए। 327 पत्रकारों को मीसा में बंद कर दिया गया और 290 अखबारों के विज्ञापन बंद कर दिए गए। हालात इस कदर बिगड़े कि टाइम और गार्जियन अखबारों के संवादताओं को भारत से बोरिया-बिस्तर समेटने के लिए कह दिया गया। रॉयटर सहित अन्य एजेंसियों के टेलेक्स और टेलीफोन काट दिए गए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1651:पोलैंड और यूक्रेन के बीच बेरेस्तेको युद्ध शुरू।

    1776: अमेरिका की जीत के साथ सुलीवन द्वीप युद्ध समाप्त। इतिहास में इसे अमेरिकी क्रांति के नाम से जाना जाता है।

    1838: विक्टोरिया इंग्लैंड की महारानी बनीं।

    1846: एडोल्फ सैक्स ने वाद्य यंत्र सेक्सोफोन का पेटेंट कराया।

    1857: नाना साहेब ने बिठूर में स्वयं को पेशवा घोषित कर अंग्रेजों को भारत से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

    1894: श्रम दिवस पर अमेरिका में आधिकारिक अवकाश घोषित।

    1902: अमेरिकी संसद ने स्पूनर कानून पारित कर राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को कोलंबिया से पनामा नहर के अधिग्रहण का अधिकार दिया।

    1914: ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड और उनकी पत्नी सोफी की साराजेवो में हत्या, यह प्रथम विश्वयुद्ध का तात्कालिक कारण बना।

    1919: वारसा की संधि पर हस्ताक्षर।

    1926: गोत्तलिब डैमलर और कार्ल बेन्ज ने दो कंपनियों का विलय कर मर्सिडिज-बेन्ज की शुरुआत की।

    1950: कोरिया युद्ध: वामपंथियों के प्रति नरम रुख रखने के संदेह में बोडो लीग नरसंहार।

    1975: भारत में आपातकाल के दौरान सरकार विरोधी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में केंद्र ने स्वतंत्रता के बाद सबसे कठोर प्रेस सेंसरशिप लागू किया।

    1981: चीन ने कैलाश और मानसरोवर का रास्ता खोला।

    1981: तेहरान में भीषण बम विस्फोट। इस्लामिक रिपब्लिकन पार्टी के 73 पदाधिकारी मारे गए।

    1986: मिजो नेशनल फ्रंट के साथ समझौता। लाल डेंगा मिजोरम के मुख्यमंत्री बने।

    1986: भारत सरकार ने अविवाहित लड़कियों को भी मातृत्व अवकाश देने का कानून बनाया।

    1995: बाघों को शिकारियों से बचाने और उन्हें आश्रय देने के लिए मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट घोषित किया गया।

    1996: भारत ने फिलिस्तीनी नियंत्रण वाले गाजा सिटी में अपना मिशन खोला।

    1999ः रूमानिया ने अपनी वायुसेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।

    2004ः अमेरिकी गठबंधन की सेना ने इराक की अंतरिम सरकार को बागडोर सौंपी।

    2005ः रूस ने ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा की।

    2008ः लंदन में नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास कुईयां जान के लिए 14वां अंतरराष्ट्रीय इंदु शर्मा कथा सम्मान प्रदान किया गया।

    2010 : हावड़ा से मुंबई (कुर्ला) जा रही हावड़ा कुर्ला लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतरे। इन डिब्बों से विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी के टकराने से 149 यात्रियों की मौत।

    जन्म

    1883ः दैनिक आज के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी शिवप्रसाद गुप्त।

    1921: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव।

    1960ः भाजपा नेता प्रहलाद सिंह पटेल।

    1976ः भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा।

    1995ः ऊंची कूद के भारतीय खिलाड़ी मरियप्पन थंगावेलु।

    निधन

    1972ः प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पीसी महालनोबिस।

    2007ः जाफना के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा।

    2012ः भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार अमर गोस्वामी।

    महत्वपूर्ण दिवस

    1975: प्रेस सेंसरशिप डे (भारत)।

    Post Views: 823
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में दो घोड़े गैल्डर्स से संक्रमित, प्रोटोकॉल के तहत जहर देकर मारे जाएंगे दोनों घोड़े
    Next Article मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 26, 2026

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026

    मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप

    September 25, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.