Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»इतिहास के पन्नों में 24 जूनः शेर का शिकार किए बिना जो न पिए पानी, नाम था उसका दुर्गावती रानी
    National

    इतिहास के पन्नों में 24 जूनः शेर का शिकार किए बिना जो न पिए पानी, नाम था उसका दुर्गावती रानी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJune 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। देश-दुनिया के इतिहास में हर तारीख का अपना महत्व है। इस लिहाज से 24 जून की तारीख भारत की स्वाभिमानी वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन के लिए खास है। यह तारीख उनके बलिदान की याद दिलाती है। महाकौशल में आज भी उनके बारे में ना जाने किंवंदती हैं। उनमें खास है- ‘शेर का शिकार किए बिना जो न पिए पानी, नाम था उसका दुर्गावती रानी’। यह कथन कितना सही है, यह इतिहासकार जानें पर इसका मतलब है कि रानी दुर्गावती इतनी साहसी थीं कि जब तक वह शेर का शिकार नहीं कर लेती थीं, तब तक वह पानी भी नहीं पीती थीं। यह उनके साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

    उत्तर प्रदेश के बांदा में 05 अक्टूबर, 1524 को चंदेल वंश के शासक कीरत राय के घर पर जन्मीं दुर्गावती को बचपन से ही तीरंदाजी, तलवारबाजी और घुड़सवारी का शौक था। वह बचपन में पिता कीरत के साथ जंगलों में शिकार करने जाया करती थीं। 1542 में 18 साल की उम्र में उनकी शादी गोंडवाना के कुंवर साहब दलपत शाह से कर दी गई। कुछ साल बाद रानी ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम वीर नारायण रखा गया। बेटा पांच साल का हुआ ही था कि दलपत शाह का निधन हो गया। रानी ने अपने बेटे को गद्दी पर बैठाया और गोंडवाना राज्य की बागडोर अपने हाथों में ले ली।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    उन्होंने अपने राज्य की राजधानी को चौरागढ़ से सिंगौरगढ़ स्थानांतरित किया। सेना में बड़े बदलाव किए और एक सुसज्जित सेना तैयार की। कई मंदिरों, धर्मशालाओं और तालाबों का निर्माण कराया। 1556 में मालवा के सुल्तान बाज बहादुर ने गोंडवाना पर हमला बोल दिया, लेकिन रानी दुर्गावती के साहस के सामने वह बुरी तरह से पराजित हुआ। 1562 में अकबर ने मालवा को मुगल साम्राज्य में मिला लिया और रीवा पर आसफ खान का कब्जा हो गया। मालवा और रीवा दोनों की ही सीमाएं गोंडवाना को छूती थीं, इसलिए मुगलों ने गोंडवाना को भी अपने साम्राज्य में मिलाने की कोशिश की। आसफ खान ने गोंडवाना पर हमला किया, लेकिन इस हमले में रानी की जीत हुई। 1564 में आसफ खान ने फिर हमला बोला। रानी अपने हाथी पर सवार होकर युद्ध के लिए निकलीं। उनका बेटा वीर नारायण भी उनके साथ था।

    युद्ध में रानी को शरीर में कई तीर लगे और वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें लगने लगा कि अब जिंदा रहना मुश्किल है। तब उन्होंने अपने एक सैनिक से कहा कि वह उन्हें मार दे, लेकिन सैनिक ने ऐसा करने से मना कर दिया। तब रानी ने 24 जून,1564 को खुद ही अपनी तलवार सीने में मार ली और शहीद हो गईं। 24 जून यानी उनके शहादत के दिन को बलिदान दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

    जबलपुर में बरेला के निकट जबलपुर-मंडला मार्ग पर उनका स्मारक (समाधि) नरिया नाला में ठीक उसी स्थान पर बनाया गया है, जहां वह बलिदान हुई थीं। उनके सम्मान में 1983 में जबलपुर विश्वविद्यालय का नाम बदलकर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय कर दिया गया था। यह इतिहास में दर्ज है कि रानी दुर्गावती ने अपने राज्य की रक्षा के लिए मुगलों के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी। गोंडवाना और महाकौशल के लोग आज भी वीरांगना दुर्गावती के शौर्य, साहस और आत्मसम्मान की कहानियां अपने बच्चों को सुनाकर प्रेरित करते हैं। महारानी दुर्गावती ने 16 वर्ष के शासनकाल में 51 युद्ध लड़े और 50 में विजयी हुईं। मुगल बादशाह अकबर की सेना ने उनके राज्य पर हमला किया, तो उन्होंने वीरतापूर्वक लड़ाई लड़ी, जब उन्हें लगा कि हार निश्चित है, तो उन्होंने अपनी जान लेना उचित समझा और अपनी कटार से खुद को मार डाला। रानी दुर्गावती का बलिदान भारतीय इतिहास में वीरता और बलिदान का प्रतीक है।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1206: दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहौर (अब पाकिस्तान) में ताजपोशी।

    1564: भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान शहीद हुईं।

    1793: फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान अपनाया।

    1963: डाक एवं टेलीग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत की।

    1966 : मुंबई से न्यूयार्क जा रहे एयर इंडिया के विमान के स्विट्जरलैंड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त होने से 117 लोगों की मौत।

    1975: न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 113 लोग मारे गए।

    2004ः जॉन नेग्रोपोटे इराक में अमेरिका के पहले राजदूत बने।

    2005ः अमेरिका ने भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी को मान्यता प्रदान की।

    2006ः फिलिपींस में मौत की सजा समाप्त।

    2007ः इराकी हाई ट्रिब्यूनल ने सद्दाम हुसैन के चचेरे भाई अली हसन अल माजिद उर्फ केमिकल अली सहित तीन लोगों को फांसी की सजा सुनाई।

    2008ः नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

    2010: विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और पांच मिनट तक चला। यह ऐतिहासिक मैच अमेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोलस माहूत के बीच खेला गया।

    2023: वैग्नर ग्रुप ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस सरकार के खिलाफ बगावत की।

    जन्म

    1885ः कट्टर सिख नेता और प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तारा सिंह।

    1937ः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे जगन्नाथ मिश्रा।

    1937ः अंग्रेजी साहित्य की प्रख्यात लेखिका अनीता देसाई।

    निधन

    1881ः ओम जय जगदीश हरे आरती के रचयिता पंडित श्रद्धाराम शर्मा।

    1950ः प्रथम विश्व युद्ध लड़ने वाले भारतीय सैनिक दरबान सिंह नेगी। नेगी को ब्रिटिश राज का सबसे बड़ा युद्ध पुरस्कार विक्टोरिया क्रॉस मिला था।

    1980: भारत के पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरि।

    2001ः भारतीय लेखक और पत्रकार अवधानम सीता रमन।

    Post Views: 590
    Previous Articleचरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व का समग्र विकास विषयक राष्ट्रीय कार्यशाला
    Next Article अपराधियों ने सड़क कार्य मे लगे छह वाहनों को फूंका
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026

    रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    September 26, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.