अहमदाबाद, (Vijay Rupani Death)। अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एयर इंडिया के विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। गुजरात के भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने इसकी पुष्टि की है।
सीआर पाटिल ने कहा कि हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी इसी उड़ान में अपने परिवार से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। वह भी इस हादसे के शिकार हुए हैं। (Vijay Rupani Death) भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उन्होंने आगे कहा, यह हादसा इतना बड़ा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं गुजरात पहुंच रहे हैं। वह जो भी कर सकते हैं, यहां आकर वह करेंगे।
उल्लेखनीय है कि गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का ड्रीमलाइनर बोइंग 787-8 विमान गुरुवार दोपहर को सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे। (Vijay Rupani Death) इसमें पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं।
Vijay Rupani Death: विमान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई सवार थे
रुपाणी ने फरवरी से अगस्त, 2016 के बीच गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। इससे पहले वर्ष 1996-97 में रुपाणी राजकोट नगर निगम के मेयर भी रहे थे। सियासत से इतर बात रुपाणी के निजी जीवन की बात करें तो विजय रुपाणी ने भाजपा महिला विंग की सदस्य अंजलि से शादी की। रुपाणी के परिवार में एक बेटा ऋषभ और बेटी राधिका हैं। बेटी शादीशुदा है। (Vijay Rupani Death) वर्तमान में पंजाब के प्रभारी थे। एयर इंडिया के मुताबिक विमान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई सवार थे।
ये भी पढ़िए……….