Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध

    August 8, 2026

    बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    • Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»National»Ahmedabad Plane Crash : हादसे में 241 की मौत, 81 से अधिक शव बरामद, प्रधानमंत्री मोदी आज कर सकते हैं दौरा
    National

    Ahmedabad Plane Crash : हादसे में 241 की मौत, 81 से अधिक शव बरामद, प्रधानमंत्री मोदी आज कर सकते हैं दौरा

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJune 13, 2025Updated:June 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Ahmedabad Plane Crash
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    अहमदाबाद (Ahmedabad Plane Crash)। गुजरात के अहमदाबाद में कल दोपहर बाद हुए हृदय विदारक विमान हादसे में 241 लोगों के मारे जाने की पुष्टि एअर इंडिया ने कर दी। अभी तक हादसे की आधिकारिक वजह नहीं पता चल सकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने कहा कि आज तड़के करीब तीन बजे तक 81 से अधिक शव बरामद हुए हैं। 10 टीमें मौके पर हैं। (Ahmedabad Plane Crash) दुर्घटनाग्रस्त उड़ान एअर इंडिया की ‘171 बोइंग 787-8’ है। यह विमान यहां सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

    Ahmedabad Plane Crashप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज घटनास्थल का दौरा करने की उम्मीद है। इससे पहले कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही घटनास्थल का दौरा भी किया। इस अवसर पर शाह ने कहा कि करीब 1000 डीएनए जांच की जानी है। उन्होंने कहा कि महज 10 मिनट बाद उन्हें दुर्घटना की सूचना मिल गई थी। (Ahmedabad Plane Crash) इसके बाद उन्होंने तत्काल प्रधानमंत्री , गुजरात के गृहमंत्री, गृह विभाग के नियंत्रण कक्ष, नागरिक उड्डयन विभाग और नागरिक उड्डयन मंत्री को इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने तुरंत फोन किया। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    केंद्रीय नागरिक उड्डयनमंत्री राम मोहन नायडू ने पुष्टि की कि ‘विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो’ (एएआईबी) ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो नागरिक उड्डयन मंत्रालय का एक प्रभाग है। उसके पास देश में विमान दुर्घटनाओं की जांच करने का जिम्मा है। (Ahmedabad Plane Crash) नायडू ने एक्स पर कहा, ” अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (आईसीएओ) के अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुरूप एएआईबी ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है।”

    मंत्री नायडू ने कहा, सरकार विस्तृत जांच के लिए विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों वाली एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर रही है। (Ahmedabad Plane Crash) इस बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका में विमानन दुर्घटनाओं की जांच के लिए कांग्रेस से अधिकृत राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने भारत में जांचकर्ताओं के सहयोग के लिए टीम भेजने की घोषणा की है।

    Ahmedabad Plane Crashएअर इंडिया ने आधीरात बाद पुष्टि की कि दुर्घटना में बोइंग 787-8, एअर इंडिया की उड़ान 171 में सवार कुल 241 लोग मारे गए हैं, जिनमें 12 चालक दल के सदस्य शामिल हैं। एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 12 जून, 2025 को अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए संचालित होने वाली इस उड़ान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई नागरिक सवार थे। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअरलाइन ने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर, 1800 5691 444 स्थापित किया है। (Ahmedabad Plane Crash) देश के बाहर से कॉल करने वाले लोग +91 8062779200 पर संपर्क कर सकते हैं।

    जीवित बचा व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक बताया गया है। विमान का संचालन कैप्टन सुमित सभरवाल कर रहे थे। 8,200 घंटों की उड़ान का अनुभव रखने वाले सुमित लाइन ट्रेनिंग कैप्टन हैं। उनकी सहायता फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर कर रहे थे,उन्हें 1,100 घंटे की उड़ान का अनुभव प्राप्त था।

    Ahmedabad Plane Crash

    Ahmedabad Plane Crash: हादसे में मृत लोगों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा

    एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के अनुसार, विमान ने अहमदाबाद से रनवे 23 से 1339 आईएसटी (0809 यूटीसी) पर उड़ान भरी थी। इसने एटीसी को मेडे कॉल किया। उसके बाद, विमान ने एटीसी की कॉल का जवाब नहीं दिया। रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर जमीन पर गिर गया। टाटा समूह ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

    ये भी पढ़िए…………

    बलरामपुर : युक्तियुक्तकरण के विराेध में कांग्रेसियों ने BEO कार्यालय का किया घेराव, तहसीलदार को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    Post Views: 949
    Ahmedabad Plane Crash
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleबलरामपुर : युक्तियुक्तकरण के विराेध में कांग्रेसियों ने BEO कार्यालय का किया घेराव, तहसीलदार को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
    Next Article Vijay Rupani Death : अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व सीएम विजय रुपाणी सहित 241 की मौत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

    August 4, 2026

    निर्णायक बढ़त के बाद प्रशांत किशोर बोले- यह मेरी नहीं, बांकीपुर की जनता की जीत; बिहार की राजनीति को नई दिशा देने का जनादेश

    August 3, 2026

    शनैः-शनैः जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर, 20वें चरण में 11,621 वोटों की बढ़त

    August 3, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, 15वें चरण के बाद 8,202 वोट से आगे

    August 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध

    August 8, 2026

    बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के

    August 8, 2026

    Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल

    August 8, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    • Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.