Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बस्तर और सरगुजा के 2,755 जनजातीय परिवारों को मिलेगा बकरी-सूकर पालन का लाभ, 100 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगी पशुधन इकाइयां

    November 24, 2026

    भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

    November 24, 2026

    यूपी सीमा से 63 बोरी धान लेकर आ रही पिकअप जब्त, चालक जंगल में फरार

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बस्तर और सरगुजा के 2,755 जनजातीय परिवारों को मिलेगा बकरी-सूकर पालन का लाभ, 100 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगी पशुधन इकाइयां
    • भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार
    • यूपी सीमा से 63 बोरी धान लेकर आ रही पिकअप जब्त, चालक जंगल में फरार
    • Watch : कार्तिक पूर्णिमा पर कन्हर नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना
    • कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां
    • छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला
    • रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
    • रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»मप्र के मंदसौर जिले में बाइक को टक्कर मारकर कुएं में गिरी वैन, 12 लोगों की मौत
    National

    मप्र के मंदसौर जिले में बाइक को टक्कर मारकर कुएं में गिरी वैन, 12 लोगों की मौत

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 28, 2025Updated:April 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    मंदसौर (भोपाल)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में नारायणगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काचरिया चौपाटी के पास रविवार दोपहर बाइक को टक्कर मारने के बाद एक तेज रफ्तार ईको वैन अनियंत्रित होकर बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों में वैन में सवार 10 लोगों के अलावा कुएं में गिरे लोगों को बचाने उतरा युवक और बाइक चालक भी शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

    जानकारी के अनुसार, ईको वैन में रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र स्थित ग्राम खोजनखेड़ा से 14 लोग सवार थे। ये लोग रविवार को उज्जैन नीमच जिले के मनासा क्षेत्र के आंतरी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम काचरिया चौपाटी के पास बूढ़ा-टकरावद फंटे पर तेज रफ्तार वैन की एक बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही वैन बेकाबू हो गई और कुएं में जा गिरी। इस हादसे में वैन में सवार 14 में से 10 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा एक बाइक सवार और एक शख्स जो बचाव कार्य के लिए कुएं में उतरा था, उसकी भी मौत हो गई।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपने स्तर पर रेस्क्यू शुरू किया। थोड़ी ही देर में पुलिस और प्रशासन की टीम भी पहुंची। एसडीईआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। टीम रस्सियों के सहारे कुएं में उतरी और रेस्क्यू ऑपरेशन किया। मौके पर क्रेन भी बुलाई गई। क्रेन की मदद से वैन को कुएं से बाहर निकाला गया। जिसके बाद मोटर लगाकर कुएं का पानी निकाला। टीम ने चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, वहीं एक-एक कर 11 शव भी बाहर निकाले गए। घंटों की मशक्कत के बाद कार को निकाला जा सका। मृतकों में कार सवारों को बचाने के लिए कुएं में उतरा ग्रामीण मनोहर सिंह भी शामिल है।

    मौके पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी पहुंच गए थे। वे पूरे समय मौके पर ही रहे। कलेक्टर अदिति गर्ग, एसपी अभिषेक आनंद, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी, एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी भी मौके पर मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने रेस्क्यू को लेकर टीम को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हादसे के बारे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बात की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

    देवड़ा ने बताया कि इस हादसे में कुल 16 लोग शामिल थे, जिनमें दो बच्चे भी थे। पहले बच्चों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। गाड़ी बड़ी मुश्किल से बाहर लाई गई है। कुएं में जहरीली गैस के कारण, बचाने गए मनोहर सिंह की भी मौत हुई है। उन्होंने 2-3 लोगों को बाहर निकाला था। मुझे जैसे ही घटना के बारे में पता चला, मैं सीधा यहीं आ गया। जिले के सारे अधिकारी भी यहीं हैं।

    रतलाम रेंज के डीआइजी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि कुएं में गिरे लोगों की मौत अंदरूनी चोट लगने या वाहन से निकली गैस के प्रभाव में आने से हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बलराम (25) पुत्र हेमराज निवासी ग्राम डाबी पिपलिया, जिला उज्जैन, नागु सिंह (35) पुत्र उदा पटेल निवासी जोगी पिपलिया जिला रतलाम, रामी बाई (60) पत्नी पूरालाल कीर, निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम, कान्हा (40) पुत्र मानसिंह कीर निवासी जोगी पिपलिया जिला रतलाम, श्यामलाल (30) पुत्र निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम, आशा (30) पत्नी राकेश कीर निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम, मंगू बाई (50) पत्नी दुल्ला कीर निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम, धर्मेन्द्र सिंह (39) पुत्र मदन सिंह राजपूत निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम,पवन (30) पुत्र दुल्ला कीर निवासी खोजनखेड़ा जिला रतलाम, मधु (30) पत्नी मनोहर गहलोत निवासी हरिया खेड़ी जिला उज्जैन, गोवर्धन (65) पुत्र देवी सिंह राजपूत निवासी आबाखेड़ी जिला मंदसौर (बाइक चालक, जिन्हें वैन ने टक्कर मारी) और मनोहर (42) पुत्र शीतल सिंह निवासी ग्राम दोरवाड़ी जिला मंदसौर (कार सवारों को बचाने के लिए कुए में उतरे थे) के रूप में हुई है।

    वहीं, हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। इनमें देवेन्द्र (10) पुत्र मनोहर गहलोत निवासी हरियाखेड़ी जिला उज्जैन, मुकेश (28) पुत्र बगदीराम कीर निवासी जोगी पिपलिया जिला रतलाम, माया (26) पत्नी बलराम कीर निवासी पिपलिया डाबी जिला उज्जैन और तीन वर्षीय प्रियांशी पुत्री बलराम निवासी पिपलिया डाबी जिला उज्जैन शामिल है।

    मुख्यमंत्री ने हादसे पर व्यक्त किया दुख

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में गहरे कुएं में कार गिर जाने से 12 लोगों की असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार मिला है। स्थानीय प्रशासन ने बचाव कार्य करते हुए हादसे में हुए घायलों को इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में परिवारजन को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

    Views: 705
    Previous Articleबलरामपुर : आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आरोपित गिरफ्तार
    Next Article बलरामपुर : जंगली जानवर का शिकार करने के दौरान साथी युवक की मौत मामले में छह आरोपित गिरफ्तार, चार भरमार बंदूक जब्त
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ब्रिटेन के प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज की फेलोशिप से सम्मानित हुए केजीएमयू के डॉ. सतीश

    November 19, 2026

    दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात

    November 1, 2026

    राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, 1 नवंबर को दिल्ली में करेंगे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली; छात्रों से लेकर किसानों तक को बुलाया

    October 25, 2026

    कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 11 की दम घुटने और 7 की पसलियां टूटने से गई जान

    October 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बस्तर और सरगुजा के 2,755 जनजातीय परिवारों को मिलेगा बकरी-सूकर पालन का लाभ, 100 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगी पशुधन इकाइयां

    November 24, 2026

    भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

    November 24, 2026

    यूपी सीमा से 63 बोरी धान लेकर आ रही पिकअप जब्त, चालक जंगल में फरार

    November 24, 2026

    Watch : कार्तिक पूर्णिमा पर कन्हर नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

    November 24, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बस्तर और सरगुजा के 2,755 जनजातीय परिवारों को मिलेगा बकरी-सूकर पालन का लाभ, 100 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगी पशुधन इकाइयां
    • भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार
    • यूपी सीमा से 63 बोरी धान लेकर आ रही पिकअप जब्त, चालक जंगल में फरार
    • Watch : कार्तिक पूर्णिमा पर कन्हर नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना
    • कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.