Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी

    October 28, 2026

    आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति

    October 28, 2026

    चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी
    • आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति
    • चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
    • सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल
    • रायपुर से वर्चुअली जुड़े CM विष्णुदेव साय, बलरामपुर के चिरई गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय की प्रतिमा का किया अनावरण; 3 बड़ी घोषणाएं
    • स्कूल में आशाराम बापू की किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने जताई नाराजगी; शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश
    • नक्सलवाद छोड़कर नई जिंदगी की शुरुआत, पूर्व कमांडर ने ओपन जेल में रचाई शादी; पुलिस-प्रशासन बना बाराती
    • बलरामपुर में अर्नब चक्रवात का असर, सुबह बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम; 29 अक्टूबर तक अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»प्रेम का दीप जलाओ…विविधता में एकता की झलक : कुदरत ने सजाई सौहार्द की अनोखी महफिल
    Jharkhand

    प्रेम का दीप जलाओ…विविधता में एकता की झलक : कुदरत ने सजाई सौहार्द की अनोखी महफिल

    Hazaribag: सद्भाव और भाइचारगी का संदेश देती सरहुल, ईद और रामनवमी, हजारीबाग में सदैव रही है गंगा-यमुनी तहजीब, यहां अंतु साव बनाते हैं ताजिया, तो कमरुद्दीन करते हैं महावीरी पताका का निर्माण, फिर हम क्यों हैं परेशान…
    Dr. Amarnath PathakBy Dr. Amarnath PathakMarch 26, 2025Updated:March 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। राह भले हो अलग-अलग, पर एक है लक्ष्य हमारा…छांह भले हो जुदा-जुदा, पर एक ही कक्ष हमारा…..गर्व हमें है मातृभूमि पर, जिसकी हम संतान हैं…..वर्ग-धर्म का भेद भुला दो, पहले हम इंसान हैं…मित्रवत दामन फैलाओ, रंजिशों को भुलाओ…फिर से इस पावन धरती पर, प्रेम का दीप जलाओ…।

    भारत विविधता में एकता का देश है। यहां एक धर्म का त्योहार जाता है, तो दूसरे धर्म का महापर्व आता है। कुदरत ने इस बार कुछ ऐसी ही सौहार्द की अनोखी महफिल सजाई है, जिसका रसपान सभी वर्ग-धर्म के लोगों को करने की जरूरत है। अभी सरहुल, फिर ईद और उसके बाद रामनवमी का त्योहार लोगों के जीवन में उल्लास का रंग घोल रहा है। ऐसे में आपसी सद्भाव और भाइचारगी से त्योहार मनाने का कुछ अलग ही आनंद है। हजारीबाग में भी सदैव गंगा-यमुनी तहजीब रही है। यहां अंतु साव ताजिया बनाते हैं, तो कमरुद्दीन महावीरी पताका का निर्माण करते हैं। तब भी कुछ असामाजिक या उपद्रवी तत्वों ने सौहार्द में समाहित समाज या समुदाय में जहर घोलने की कोशिश की है, तो हम अमनपसंद लोगों ने ही मिलकर उनकी साजिश को नाकाम करते हुए उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    यहां राम के बोल गूंजते हैं, तो अल्लाह के पैगाम भी बिखरते हैं। ईसा मसीह और वाहेगुरु के संदेश भी सुनाए जाते हैं। हम एक हैं और एक रहेंगे के नारे संग चलते और समाज को चलाते रहे हैं। फिर हजार बागों के इस शांत शहर और गांव में सांप्रदायिकता की चिंगारी भड़काने की कोशिश कौन कर रहा है। शांति भंग करनेवालों को हमें समझना होगा और उनकी मंशा पर कुठाराघात करना होगा। एक हजारीबाग में रंजिश फैलने से प्रशासन, सियासत और आम अवाम का चैन भंग होता है। कोई नहीं चाहता कि वह जहां रहते हैं, वहां उपद्रव हो।

    हाल के दिनों में महाशिवरात्रि के वक्त हजारीबाग के इचाक स्थित डुमरौन और अब पहली बार मंगला जुलूस के दौरान जो कथानक सामने आयी, इससे त्योहार के उल्लास में खलल पैदा होता है। अभी सरहुल, ईद और फिर रामननवमी का जश्न शेष है। हंसी-खुशी के माहौल में दहशतगर्दी का आलम न हो, इसके लिए सभी को शांति से आगे की पहल करने की जरूरत होनी चाहिए। प्रशासन, सामाजिक सौहार्द की पहल करनेवाले अमनपसंद गणमान्य लोग आदि तन-मन से इसके लिए जुटे हुए हैं।

    यह असामान्य घटना है कि अभी रामनवमी आयी नहीं, सिर्फ आगाज है कि दूसरे मंगला जुलूस में उपद्रव और पुलिस को मामला संभालने के लिए फायरिंग की नौबत आन पड़ती है। बहरहाल डीसी नैंसी सहाय और एसपी अरविंद कुमार सिंह के अनुसार माहौल नियंत्रण में और यहां पर सब शांति, शांति है…।

    ये भी पढ़िए………..

    झारखंड में मार्च के अंत तक 40 डिग्री होगा कई जिलों में तापमान

    Views: 1,053
    Hazaribag News
    Previous Articleझारखंड में मार्च के अंत तक 40 डिग्री होगा कई जिलों में तापमान
    Next Article भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या कर भाग रहे अपराधी को मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार
    Dr. Amarnath Pathak

    इंटरनेशनल अवार्डी फाॅर सोशियो जर्नलिज्म, एआईईसीई, माया कोने अवार्ड भारत-स्वीटरजरलैंड (13 मार्च 2024) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड विजन न्यूज (जुलाई 2025 से अब तक ) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड वाइज न्यूज (जुलाई 2023 से जून 2025 तक ) सीनियर सब-एडिटर, लेट्सअप न्यूज एजेंसी महाराष्ट्र (2022-23) एडिटर, उज्ज्वल दुनिया डेली (2019-22) सीनियर सब एडिटर, दैनिक जागरण (2018-19) सीनियर एडिटर, पूरी दुनिया नेशनल मैगजीन (2017-18) सब एडिटर, दैनिक हिन्दुस्तान (2007-17)

    Related Posts

    अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी

    October 28, 2026

    सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल

    October 28, 2026

    नक्सलवाद छोड़कर नई जिंदगी की शुरुआत, पूर्व कमांडर ने ओपन जेल में रचाई शादी; पुलिस-प्रशासन बना बाराती

    October 28, 2026

    रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शाहिद को लगी गोली; दोनों अपराधी गिरफ्तार

    October 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी

    October 28, 2026

    आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति

    October 28, 2026

    चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

    October 28, 2026

    सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल

    October 28, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी
    • आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति
    • चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
    • सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल
    • रायपुर से वर्चुअली जुड़े CM विष्णुदेव साय, बलरामपुर के चिरई गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय की प्रतिमा का किया अनावरण; 3 बड़ी घोषणाएं
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.