Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर में बाइक चोर का खुलासा, बुलेट और होंडा शाइन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार; पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल की बरामद

    October 27, 2026

    रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शाहिद को लगी गोली; दोनों अपराधी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    पलामू के MMCH में नवजात का शव मुंह में दबाकर घूमता दिखा कुत्ता, वीडियो वायरल होते ही पहुंचे DC-SP; मचा हड़कंप

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर में बाइक चोर का खुलासा, बुलेट और होंडा शाइन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार; पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल की बरामद
    • रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शाहिद को लगी गोली; दोनों अपराधी गिरफ्तार
    • पलामू के MMCH में नवजात का शव मुंह में दबाकर घूमता दिखा कुत्ता, वीडियो वायरल होते ही पहुंचे DC-SP; मचा हड़कंप
    • छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह ED की दबिश, रायपुर के सुशील विला में छापे से मचा हड़कंप
    • बलरामपुर के आनंद हीरो शोरूम पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, बिना ट्रेड सर्टिफिकेट बेचे जा रहे 5 दोपहिया वाहन ब्लैकलिस्ट
    • धनबाद में अभिजीत सिंह हत्याकांड के तीन और आरोपित गिरफ्तार, हथकड़ी लगाकर सड़क पर कराई गई परेड; सभी 5 आरोपी पहुंचे जेल
    • बलरामपुर में टमाटर से भरा पिकअप पलटा, सड़क पर बिखरे टमाटर समेटने उमड़ी भीड़
    • अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की मौत की जांच अब DSP करेंगे, हाई कोर्ट सख्त; 2 नवंबर तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Maha Kumbh 2025»महाकुम्भ में लगे स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को 10 हजार का बोनस, मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं
    Maha Kumbh 2025

    महाकुम्भ में लगे स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को 10 हजार का बोनस, मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं

    Mahakumbh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित भव्य और दिव्य आयोजन के बाद आज आप सभी का अभिनंदन करने के लिए पूरी प्रदेश सरकार आपके बीच है। आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने में स्वच्छता और स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष योगदान है। सरकार आपसे वादा करती है कि आपके वेल्फेयर के लिए हम आगे भी लगातार काम करते रहेंगे।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    महाकुम्भनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज महाकुम्भ में काम करने वाले स्वच्छताकर्मियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को उपहार के साथ स्वच्छ कुम्भ कोष से बीमा प्रमाणपत्र प्रदान किया और उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से अतिरिक्त बोनस के रूप में 10 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अप्रैल से प्रदेश सरकार कॉर्पोरेशन का गठन करने जा रही है, जिसके माध्यम से हर स्वच्छताकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और उन सभी कर्मियों को जिन्हें मिनिमम वेज नहीं मिल पाता था, उन्हें सरकार 16 हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान करेगी। यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेजी जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हर स्वच्छताकर्मी व स्वास्थ्यकर्मी को आयुष्मान भारत या मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना के माध्यम से पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा से भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं का स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कर्मचारी कल्याण के करते रहेंगे काम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित भव्य और दिव्य आयोजन के बाद आज आप सभी का अभिनंदन करने के लिए पूरी प्रदेश सरकार आपके बीच है। आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने में स्वच्छता और स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष योगदान है। सरकार आपसे वादा करती है कि आपके वेल्फेयर के लिए हम आगे भी लगातार काम करते रहेंगे।

    प्रयागराज स्मार्ट सिटी के रूप में चमक रहा

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज महाकुम्भ के शुभारंभ के लिए यहां आए थे। उससे पहले भी और उस दौरान भी उन्होंने बहुत सारा मार्गदर्शन दिया। भारत सरकार के सभी अधिकारी, सभी मंत्रालय इस आयोजन को उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर सफलता की नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए प्राण प्रण से जुटे थे। उन्होंने कहा कि आज महाकुम्भ के बहाने प्रयागराज शहर स्मार्ट सिटी के रूप में चमक रहा है।

    प्रदेशवासियों ने प्रस्तुत किया आतिथ्य का उत्कृष्ट उदाहरण

    योगी ने कहा कि जो भी प्रयागराज आया उसने दो बातों की सराहना जरूर की। एक स्वच्छता व स्वच्छता कर्मियों की तो दूसरी पुलिस के व्यवहार की। यही नहीं, प्रयागराज वासियों ने भी इसे अपने घर का आयोजन बना लिया। जगह-जगह पर लंगर लगाए, अतिथियों का अभिवादन किया, अपनी परेशानी को भूल करके वह इस आयोजन का हिस्सा बने। जिस सिटी में 25 से 30 लाख लोग रहते हैं वहां अचानक 7-8 करोड़ लोग आ जाएंगे तो क्या स्थिति होती होगी। प्रयागराज वासियों ने पूरे धैर्य के साथ, खुशी के साथ इसे अपना आयोजन बना दिया और प्रयागराज से प्रेरित होकर पूरे प्रदेश ने इसमें अपना योगदान किया।

    महाकुम्भ ने आध्यात्मिक टूरिज्म का मार्ग प्रशस्त किया

    मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में टूरिज्म की नई संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महाकुम्भ ने उत्तर प्रदेश के अंदर आध्यात्मिक टूरिज्म के कई सर्किट प्रस्तुत किए हैं। एक प्रयागराज से मां विंध्यवासिनी का धाम होते हुए काशी का सर्किट बना। जिस प्रकार प्रयागराज में करोड़ों की संख्या में लोग जुटे थे, उसी तरह मां विंध्यवासिनी धाम में इस दौरान प्रतिदिन 5 से लेकर 7 लाख तक लोग जुटे थे। इसी तरह, काशी में बाबा विश्वनाथ धाम में 10 से लेकर 15 लाख श्रद्धालु एक दिन में रहते थे। एक और सर्किट बना अयोध्या धाम और गोरखपुर का, अयोध्या धाम में प्रतिदिन इस दौरान 7 लाख से लेकर 12 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन आ रहे थे और गोरखपुर में पहली जनवरी से लेकर कल तक प्रतिदिन 2 लाख से ढाई लाख श्रद्धालु जुटते थे। तीसरा सर्किट बना प्रयागराज से ऋंग्वेरपुर होते हुए लखनऊ और नैमिषारण्य का, जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। वहीं प्रयागराज से राजापुर और चित्रकूट का भी एक सर्किट बना तो पांचवा सर्किट प्रयागराज से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होते हुए मथुरा, वृंदावन और शुकतीर्थ का रहा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

    विरोधियों ने दुष्प्रचार का कोई मौका नहीं छोड़ा

    सीएम योगी ने कहा कि आस्था का इतना विशाल समागम दुनिया के अंदर कभी नहीं हुआ। 66 करोड़ 30 लाख श्रद्धालु किसी आयोजन का हिस्सा बने और कोई अपहरण की घटना नहीं, कोई लूट की घटना नहीं, कोई छेड़छाड़, कोई दुष्कर्म की घटना नहीं, कोई भी ऐसी घटना नहीं जिसके बारे में कोई सवाल उठा सके। फिर भी विरोधियों ने दुष्प्रचार का कोई मौका नहीं छोड़ा। विरोधी लगातार दुष्प्रचार कर रहे थे, बदनाम कर रहे थे। कोई काहिरा की तो कोई काठमांडू की घटना का दृश्य दिखाकर प्रयागराज को बदनाम कर रहा था। योगी ने कहा कि पहले की सरकारों ने भारत की आस्था का सम्मान नहीं किया।

    महाकुम्भ ने दिया आस्था और आर्थिकी का नया संदेश

    मुख्यमंत्री योगी ने महाकुम्भ के माध्यम से अर्थव्यवस्था में आई मजबूती का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ ने आस्था और आर्थिकी का एक नया संदेश दिया। आज आस्था के साथ नई अर्थव्यवस्था का जो आधार बना है वह अद्भुत है। दुनिया भौचक्की और लालायित है यहां आने के लिए। केवल भारत ही नहीं दुनिया के अंदर एक दर्जन देशों के मंत्री या राष्ट्राध्यक्ष इस आयोजन का हिस्सा बने और 74 देशों के एंबेसडर और हाई कमिश्नर यहां आए। 80 से अधिक देशों के लोग इस आयोजन में भागीदार बने।

    मेला प्राधिकरण द्वारा बनाए गए तीन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से मेला प्राधिकरण द्वारा स्थापित तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाणपत्र भी भेंट किया गया। इन तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में से पहला एक साथ सर्वाधिक लोगों (329) द्वारा एक ही समय में कई स्थलों पर नदी की सफाई, दूसरा एक साथ सर्वाधिक संख्या (19 हजार) में सफाईकर्मियों द्वारा सफाई अभियान चलाए जाने और तीसरा 8 घंटे तक सर्वाधिक लोगों (10,102) द्वारा हैंडप्रिंट बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग द्वारा प्रकाशित एसेंस ऑफ कुम्भ बुक का विमोचन भी किया।

    इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य मंत्रीगण एवं अधिकारी मौजूद रहे।

    ये भी पढ़िए…………

    दो गुटाें के बीच झड़प में मामला दर्ज, पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

    Views: 641
    Mahakumbh 2025 Mahakumbh Nagar Offbeat News
    Previous Articleदो गुटाें के बीच झड़प में मामला दर्ज, पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील
    Next Article कार्य में लापरवही बरतने पर प्रभारी अधीक्षिका निलंबित
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बलरामपुर में बाइक चोर का खुलासा, बुलेट और होंडा शाइन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार; पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल की बरामद

    October 27, 2026

    रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शाहिद को लगी गोली; दोनों अपराधी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    पलामू के MMCH में नवजात का शव मुंह में दबाकर घूमता दिखा कुत्ता, वीडियो वायरल होते ही पहुंचे DC-SP; मचा हड़कंप

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह ED की दबिश, रायपुर के सुशील विला में छापे से मचा हड़कंप

    October 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर में बाइक चोर का खुलासा, बुलेट और होंडा शाइन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार; पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल की बरामद

    October 27, 2026

    रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शाहिद को लगी गोली; दोनों अपराधी गिरफ्तार

    October 27, 2026

    पलामू के MMCH में नवजात का शव मुंह में दबाकर घूमता दिखा कुत्ता, वीडियो वायरल होते ही पहुंचे DC-SP; मचा हड़कंप

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह ED की दबिश, रायपुर के सुशील विला में छापे से मचा हड़कंप

    October 27, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर में बाइक चोर का खुलासा, बुलेट और होंडा शाइन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार; पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल की बरामद
    • रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शाहिद को लगी गोली; दोनों अपराधी गिरफ्तार
    • पलामू के MMCH में नवजात का शव मुंह में दबाकर घूमता दिखा कुत्ता, वीडियो वायरल होते ही पहुंचे DC-SP; मचा हड़कंप
    • छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह ED की दबिश, रायपुर के सुशील विला में छापे से मचा हड़कंप
    • बलरामपुर के आनंद हीरो शोरूम पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, बिना ट्रेड सर्टिफिकेट बेचे जा रहे 5 दोपहिया वाहन ब्लैकलिस्ट
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.