Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»Update: खूंटी के बिचना स्थित एसबीआई का एटीएम काटकर बदमाशों ने उड़ाये 12.21 लाख रुपये
    Jharkhand

    Update: खूंटी के बिचना स्थित एसबीआई का एटीएम काटकर बदमाशों ने उड़ाये 12.21 लाख रुपये

    Khunti: बैंक मैनेजर ने बताया कि रविवार को रिकॉर्ड के मिलान के बाद पता चला कि एटीएम में 12 लाख 21 हजार रुपये थे। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना के बाद एटीएम में आग भी लग गयी। यह आग चोरों द्वारा जानबूझ कर लगाई गई या शार्ट सर्किट के कारण लगी, इसकी जांच की जा रही है। एटीएम में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी एसबीआई बिचना पहुंची और आग पर काबू पाया।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    खूंटी। खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर मुरहू थाना क्षेत्र के बिचना में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को काटकर चोरों ने 12 लाख 21 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिये। घटना शनिवार की रात दो से ढाई बजे की है। मामले की जानकारी मिलने पर रविवार की सुबह एसपी अमन कुमार, डीएसपी, मुरहू थाना प्रभारी नायल गॉडविन केरकेट्टा सहित कई पुलिस पदाधिकारी और बैंक के शाख प्रबंघक बिचना पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

    मुरहू पुलिस ने रविवार की सुबह एटीएम के बाहर टूटे हुए ताले, दो पेचकस और एक लोहे की रॉड भी बरामद किया है। घटना की जानकारी के बाद एफएसएल, डॉग स्क्वायड की टीम भी एसबीआई बिचना पहुंची एवं घटना की गहन जांच में जुट गई। एटीएम मैनेज करने वाली एजेंसी सीएमएस द्वारा रविवार को मुरहू थाने में एटीएम में चोरी को लेकर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    एसबीआई बिचना के ब्रांच मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि बीती रात लगभग दो से ढाई बजे के बीच अज्ञात लोगों द्वारा गैस कटर से एटीएम काटकर 12 लाख 21 हजार रुपये की चोरी की ली। उन्होंने बताया कि सीएमएस एजेंसी द्वारा शनिवार शाम को ही एटीएम में पैसे डाले गए थे। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में दिख रहा है कि दो लोग गैस सिलिंडर लेकर चहारदीवारी फांदकर शनिवार रात को बैंक परिसर में घुसे और एटीएम के शटर में लगे। ताले को काटकर एटीएम का शटर उठाया एवं गैस कटर के मदद से एटीएम को काटकर उसमें रखे सभी पैसे चुरा लिए।

    बैंक मैनेजर ने बताया कि रविवार को रिकॉर्ड के मिलान के बाद पता चला कि एटीएम में 12 लाख 21 हजार रुपये थे। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना के बाद एटीएम में आग भी लग गयी। यह आग चोरों द्वारा जानबूझ कर लगाई गई या शार्ट सर्किट के कारण लगी, इसकी जांच की जा रही है। एटीएम में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी एसबीआई बिचना पहुंची और आग पर काबू पाया। बैंक मैनजर ने बताया कि सुनसान इलाका होने की वजह से रात में गार्ड नही रहते हैं, लेकिन बैंक का सर्विलांस सिस्टम को काफी मजबूत किया गया है। चोरी के दौरान अलार्म भी बजा लेकिन सुनसान स्थान होने के कारण आवाज को कोई सुन नहीं सका और चोर अपने मंसूबे में सफल रहे। उन्होंने बताया कि लगातार पुलिस टीम द्वारा गश्ती भी की जाती है। इसके बावजूद चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

    एसबीआई बिचना में चोरी मामले में एसपी अमन कुमार ने बताया कि गैस कटर से एटीएम काटकर चोरी की घटना के बाद खूंटी पुलिस मामले को लेकर काफी गंभीर है। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा बताया गया कि 12 लाख 21 हजार रुपये की चोरी हुई है। एसपी ने बताया कि चोरी की घटना के बाद रविवार की सुबह एफएसएल के एक्सपर्ट को बुलाया गया और बैंक परिसर स्थित एटीएम के आसपास से फिंगर प्रिंट लिया गया। साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। एसपी ने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए खूंटी, मुरहू एवं सोयको थाना के पुलिस पदाधिकारियों की एक विशेष एसआइटी का गठन किया गया है, जो जल्द ही मामले का उद्भेदन करेगी।

    उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बिचना स्थित एसबीआई की एटीएम में 21 फरवरीए 2022 को चोरों ने आग लगा दी थी। चोरी की नीयत से चोरो ने एटीएम को तोड़ा था, लेकिन एटीएम खाली थी। नयी एटीएम लगाने के लिए पुरानी एटीएम को खाली कर दिया गया था। वहां रकम नहीं मिलने पर चोरो ने एटीएम में आग लगा दी थी।

    ये भी पढ़िए…………

    खलारी डीएसपी के नेतृत्व में नक्सलियों के गढ़ नकटा पहाड़ पर छापेमारी

    Post Views: 537
    Khunti Crime News Khunti News
    Previous Articleखलारी डीएसपी के नेतृत्व में नक्सलियों के गढ़ नकटा पहाड़ पर छापेमारी
    Next Article बलरामपुर : सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, जमीन के अंदर लगाए गए आईईडी बरामद, क‍िया निष्क्रिय
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026

    केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार

    September 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.