Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच

    August 9, 2026

    रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक

    August 9, 2026

    जेपीएससी में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ सदस्यों का इस्तीफा मंजूर; सीआईडी समन के बीच बढ़ी हलचल

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच
    • रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक
    • जेपीएससी में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ सदस्यों का इस्तीफा मंजूर; सीआईडी समन के बीच बढ़ी हलचल
    • जेपीएससी प्रकरण में सरकार और छात्रों के बीच फिर टकराव, वीडियो कॉल पर हुई बातचीत भी बेनतीजा
    • रांची में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, हजारों लोगों ने निकाली भव्य यात्रा; गूंजता रहा ‘भारत माता की जय’
    • इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच
    • Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ में हाथ‍ियों के हमले में दो मासूम की मौत, माता-प‍िता और तीन बच्‍चों ने भागकर बचाई जान
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ में हाथ‍ियों के हमले में दो मासूम की मौत, माता-प‍िता और तीन बच्‍चों ने भागकर बचाई जान

    Surajpur: प्रेमनगर के महेशपुर के आश्रित गांव चितखई में हाथियों के एक दल ने पंडो जनजाति के दो बच्चों को कुचलकर मार डाला। उस समय बिखू पंडो अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब दो बजे, हाथियों का दल अचानक परिवार की झोपड़ी में घुस गया और झोपड़ी को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के प्रेमनगर क्षेत्र में जंगली हाथियाें के हमले में दो मासूम बच्चों की जान चली गई जबकि बच्‍चों के माता-प‍िता और तीन बच्‍चे भागने में सफल रहे। यह घटना उस समय हुई जब पहाड़ पर झोपड़ी बनाकर रहने वाला यह परिवार सो रहा था। शन‍िवार की रात्र‍ि करीब दो बजे अचानक हुए हमले में माता-पिता ने तीन बच्चाें के साथ किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन वे दो बच्चों को नहीं बचा सके।

    प्रेमनगर के महेशपुर के आश्रित गांव चितखई में हाथियों के एक दल ने पंडो जनजाति के दो बच्चों को कुचलकर मार डाला। उस समय बिखू पंडो अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब दो बजे, हाथियों का दल अचानक परिवार की झोपड़ी में घुस गया और झोपड़ी को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। इस दौरान पंडो परिवार के पति-पत्नी और तीन बच्चे देव स‍िंह 6 वर्ष, ड‍िशू पंडो 11 वर्ष व काजल पांच वर्ष किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन दो छोटे बच्चे बिसू (11 वर्ष) और काजल (5 वर्ष) गहरी नींद में सो रहे थे और भाग नहीं सके। हाथियों ने दोनों बच्चों को पटक-पटककर मार डाला। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इन हाथियों ने न केवल बच्चों को मारा, बल्कि झोपड़ी में रखे अनाज को भी खा लिया। परिवार के सदस्य किसी तरह से गांव पहुंचे और रात वहीं बिताई। रविवार सुबह होते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे, तो देखा कि झोपड़ी पूरी तरह से तहस-नहस हो चुकी थी और दोनों बच्चों की लाशें पास में पड़ी हुई थीं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएफओ आरआर पैकरा, फॉरेस्ट एसडीओ अनिल सिंह, और प्रेमनगर रेंजर रामचंद्र प्रजापति समेत वन अमला घटनास्थल पर पहुंचा। दाेनाें मासूम के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    ग्रामीणाें के अनुसार हाथियों का दल पिछले कुछ दिनों से प्रेमनगर क्षेत्र के बिरंचीबाबा जंगल में मौजूद था और आसपास के इलाकों में विचरण कर रहा था। वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि हाथियों की निगरानी में लगे दल ने पंडो परिवार को हाथियों की मौजूदगी से पूरी तरह से सतर्क नहीं किया था, जिसके कारण यह दुखद घटना घटी। प्रेमनगर क्षेत्र के आसपास के गांवों में हाथियों के हमले को लेकर दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की संख्या बढ़ने के कारण उनका जीवन संकट में है। घटना के बाद वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को तात्कालिक मुआवजा राशि 25-25 हजार रुपये उपलब्ध कराई है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

    ये भी पढ़िए……….

    रोटी, बेटी और माटी को बचाने का चुनाव है : मनोज तिवारी

    Post Views: 1,015
    Elephant Attacked In Surajpur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleरोटी, बेटी और माटी को बचाने का चुनाव है : मनोज तिवारी
    Next Article झारखंड की राजधानी रांची में नरेन्द्र मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक

    August 7, 2026

    रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू

    August 7, 2026

    देवघर जाते समय कल रामानुजगंज रुकेंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कांवरियों की सेवा में करेंगे सहयोग

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच

    August 9, 2026

    रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक

    August 9, 2026

    जेपीएससी में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ सदस्यों का इस्तीफा मंजूर; सीआईडी समन के बीच बढ़ी हलचल

    August 9, 2026

    जेपीएससी प्रकरण में सरकार और छात्रों के बीच फिर टकराव, वीडियो कॉल पर हुई बातचीत भी बेनतीजा

    August 9, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच
    • रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक
    • जेपीएससी में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ सदस्यों का इस्तीफा मंजूर; सीआईडी समन के बीच बढ़ी हलचल
    • जेपीएससी प्रकरण में सरकार और छात्रों के बीच फिर टकराव, वीडियो कॉल पर हुई बातचीत भी बेनतीजा
    • रांची में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, हजारों लोगों ने निकाली भव्य यात्रा; गूंजता रहा ‘भारत माता की जय’
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.