बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पुलिस स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रामानुजगंज के 12वीं बटालियन कैंप में 10 दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।गुरुवार को समापन समारोह में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शपथ ग्रहण के बाद इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
21 अक्टूबर को पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस के रूप में माया जाता हैं। रामानुजगंज के 12वीं बटालियन में आयोजित 10 दिवस पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में खेल के प्रति बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान सौ मीटर रेस, क्रिकेट, गोला फेंक, फुटबॉल, वॉलीबॉल व अन्य प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया।
सद्भावना दौड़ का आयोजन
इस 10 दिवसीय पुलिस स्मृति दिवस पर रामानुजगंज के 12वीं बटालियन कैंप में बीते बुधवार को सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में बटालियन कैंप के सभी जवान और कर्मचारी शामिल हुए। आज गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसके बाद खेल कूद प्रतियोगिता को प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर इस 10 दिवसीय पुलिस स्मृति दिवस प्रतियोगिता का समापन किया गया।
इस अवसर पर सेनानी डीएस मरावी ने कहा कि खेल खेल भावना से खेली जानी चाहिए, खेल में या तो जीतो या तो सीखो, खेल में जय और पराजय कभी नहीं होती, खेल खेल होता है। पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को मनाया जाता है, यह 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में शहीद हुए 20 पुलिस कर्मियों की याद में मनाया जाता है। यह दिवस पुलिस बल की बहादुरी और बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।
कार्यक्रम में सेनानी डीएस मरावी, ऐसी बीपी सिंह, ऐसी लियोस कुजूर, अलविनुस बड़ा (सूबेदार), उमेश मिश्रा, विमोचन तिर्की, मक्सी मेलयानुज तिर्की, नरेंद्र लकड़ा, मदन गोपाल द्विवेदी, जगरनाथ एक्का, विश्व दीपकद्विवेदी, अवधराज सिंह, पिंगल टोप्पो अन्य जवान एवं कर्मचारी शामिल हुए।