Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026

    तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर

    July 30, 2026

    इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    • तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर
    • इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक
    • Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ
    • एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    👤
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»State»मुख्यमंत्री ने बलरामपुर वासियों को दी लगभग 192 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
    State

    मुख्यमंत्री ने बलरामपुर वासियों को दी लगभग 192 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

    Balrampur: मुख्यमंत्री साय बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के कार्यक्रम में पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले से इस अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। महात्मा गांधी की जयंती अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिलेवासियों को 192 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री साय बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के कार्यक्रम में पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले से इस अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े।

    धरती आबा अभियान के माध्यम से जनजातीय समाज को लाभान्वित किए जाने पर मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि आज महात्मा गाँधी जी की जयंती है। उनका सपना था कि आदिवासियों का विकास हो। स्वच्छ भारत बने। देश के प्रधानमंत्री मोदी महात्मा गांधी के इन सपनो को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने 15 अगस्त 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की घोषणा की और घर-घर शौचालय निर्माण कराया। उन्होंने महिलाओं को सम्मान से जोड़ा। आज भी इन शौचालयों को कई राज्यों में इज्जत घर के रुप में जाना जाता है। आज धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ हुआ है। इससे देश के 10 करोड़ से अधिक जनजातीय समाज तथा छत्तीसगढ़ के 32 जिलों के 138 ब्लॉक में 6691 गाँव में रहने वाले 47 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि हम सभी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के माध्यम से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अभियान से जुड़े रहे। स्वच्छता को अपनाया इसके लिए आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वच्छता को आदत और संस्कार में अपनाने की अपील करते हुए कहा कि हम अपने आसपास को भी स्वच्छ रखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सबका साथ,सबका विकास और सभी का प्रयास का संकल्प लेकर कार्य करते हैं। उन्होंने जनजातीय समाज, अति पिछड़े विशेष पिछड़ी जनजाति की चिंता की और प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से बिजली, पानी, सड़क सहित कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया। आज धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से 80 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान कर 65 हजार से ज्यादा गाँव और 5 करोड़ से अधिक जनजाति समाज के कल्याण के लिए कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी बाजपेयी ने जनजाति समाज के विकास के लिए अलग राज्य का निर्माण किया और अलग से जनजाति मंत्रालय का गठन और अनुसूचित जनजाति आयोग का गठन किया।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ और जशपुर जिले के लिए गौरव का दिवस भी है कि जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक की आदिवासी महिला मानकुंवर बाई को प्रधानमंत्री ने बातचीत के लिए अपने कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने शपथ लेते ही अगले दिन से राज्य के गरीबों के कल्याण के लिए काम प्रारंभ कर दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 18 लाख आवास की स्वीकृति प्रदान की जिसकी राशि अब हितग्राहियों के खाते में आने लगी हैं और घर निर्माण का काम प्रारंभ हो गया है। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना से राशि दी जा रही है। विगत 9 माह के भीतर मोदी की गारंटी की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए।

    कार्यक्रम में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक कल्याण, कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया है। इससे छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक राशि मिलने वाली है। जिससे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रो का सर्वांगीण विकास होगा। सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि यहां आदिवासी समाज के साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति समाज के लिए पीएम जनमन योजना के तहत मुख्यमंत्री उनके उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम को सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने भी सम्बोधित किया।

    आदिम जाति कल्याण विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं और समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कलेक्टर आर एक्का ने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

    इस दौरान जिले की प्रभारी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, शकुंतला पोर्ते, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, आईजी अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल, जिला पंचायत सीईओ रेना जमील सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा आमनागरिकगण उपस्थित थे।

    ये भी पढ़िए……….

    चाईबासा में एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से की आत्महत्या

    Post Views: 1,189
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleचाईबासा में एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से की आत्महत्या
    Next Article डेंगू की चपेट में आने से पत्रकार साहिल भदानी का निधन
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026

    तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर

    July 30, 2026

    इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक

    July 30, 2026

    Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ

    July 30, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    • तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर
    • इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक
    • Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ
    • एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.