Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप

    September 28, 2026

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»बारसूर के नागफनी में नाग देवता का पुरातत्व विभाग के द्वारा संरक्षित 10वीं-11वीं शताब्दी का प्राचीन मंदिर दर्शनीय
    Offbeat

    बारसूर के नागफनी में नाग देवता का पुरातत्व विभाग के द्वारा संरक्षित 10वीं-11वीं शताब्दी का प्राचीन मंदिर दर्शनीय

    नागफनी में नाग पंचमी के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति आज शुक्रवार को वार्षिक मेला का किया गया आयोजन
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 9, 2024Updated:August 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    दंतेवाड़ा। जिले के गीदम से महज 10 किलोमीटर दूर बारसूर में नागफनी नामक ग्राम स्थित है, नागफनी में नाग देवता का पुरातत्व विभाग के द्वारा संरक्षित 10वीं-11वीं शताब्दी के प्राचीन मंदिर आज भी दर्शनीय है। यहां परंपरा के अनुसार नागपंचमी के दिन विशेष पूजा अर्चना की जाती है। नागवंशी राजाओं द्वारा स्थापित भव्य इस मंदिर की स्थापत्य कला बेजोड़ है, साथ ही नाग की अद्भुत कथाएं चर्चित है, लोगों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो यह मंदिर नागवंशी राजाओं के समय में बनाया गया था, जिसे आज भी स्थानिय ग्रामीणों ने सहेज कर रखा है। प्रतिवर्ष नागपंचमी के अवसर पर इस नाग मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। विदित हाे कि बस्तर के आदिवासियों के गोत्र जीव-जंतु पर आधारित होते हैं। बस्तर की कई जनजातियों का गोत्र नाग है, इसलिए वे अपना उपनाम नाग लिखते हैं। विशेषकर हल्बा, मुरिया, महारा समुदाय के लोगों का कहना है कि नाग देवता को कुल देवता के रूप में भी पूजते हैं। इस समुदाय के लोग शरीर पर सर्प का गोदना भी गुदवाते हैं।

    नागफनी में नाग पंचमी के अवसर पर आज शुक्रवार को वार्षिक मेला और यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें आस-पास के लगभग 25 गांवों के ग्रामीण नाग देवता से खुशहाली की कामना के साथ जान माल की सुरक्षा की प्रार्थना करने यहां पहुंचे थे। सुबह आठ बजे से ही दर्शनार्थियों की भीड़ नाग मंदिर में जुटने लगी थी। लोग कतारबद्ध होकर नाग देवता की पूजा अर्चना की। दोपहर साढ़े ग्यारह बजे यज्ञशाला में हवन यज्ञ प्रारंभ हुआ। आहुतियां डाली गई तथा प्रसाद ग्रहण किया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    नाग मंदिर की पूजा नागफनी ग्राम का अटामी परिवार करता है। मंदिर के प्रमुख पुजारी प्रमोद अटामी बताते हैं कि उनका उपनाम अटामी का आशय लंबी पूछ वाला या लंबा जीव से है। अर्थात सर्प ही अटामी है, अटामी परिवार नागफनी गांव के अलावा आस-पास के दर्जनों गांव में निवास करते हैं।

    गीदम निवासी रज्जन गुप्ता ने बताया कि नागवंशी राजाओं द्वारा बनाए गए इस मंदिर की अपनी एक अलग ही पहचान है, एक अलग ही विशेषता है। नागपंचमी के दिन यहां हर साल मेला लगता है। दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग यहां पूजा-अर्चना करने आते हैं, नाग देवता को दूध चढ़ाया जाता है। बारसूर में नागवंशी राजाओं का राज्य था, नागवंशी राजाओं ने अपने शासन काल में अनेक मंदिरों का निर्माण करवाया, उनमें से कुछ मंदिर आज भी अस्तित्व में हैं, जिनमें से एक गीदम बारसूर मार्ग में नागफनी नामक ग्राम में नाग देवता का मंदिर स्थित है। नाग मंदिर का मुख्य दिशा पश्चिम की ओर है एवं 11वीं व 12वीं शताब्दियों की मूर्तियां हैं। मंदिर में प्रवेश द्वार के बायीं ओर शिलाखंड में नरसिम्हा की मूर्ति एवं दायीं ओर शिलाखंड में नृत्यांगना की मूर्ति स्थापित है। मंदिर के गर्भगृह में बायीं ओर नाग-नागिन की मूर्ति व दायीं ओर गणेश भगवान की मूर्ति व शिलाखंड में द्वारपाल की मूर्ति स्थापित है।

    पौराणिक कथा के अनुसार,अर्जुन के पौत्र और राजा परीक्षित के पुत्र जन्मजेय ने सर्पों से बदला लेने और नाग वंश के विनाश के लिए एक नाग यज्ञ किया। क्यों कि उनके पिता राजा परीक्षित की मृत्यु तक्षक नामक सर्प के काटने से हुई थी। नागों की रक्षा के लिए इस यज्ञ को ऋषि जरत्कारु के पुत्र आस्तिक मुनि ने रोका था। उन्होंने सावन की पंचमी वाले दिन ही नागों को यज्ञ में जलने से रक्षा की थी। और इनके जलते हुए शरीर पर दूध की धार डालकर इनको शीतलता प्रदान की थी। उसी समय नागों ने आस्तिक मुनि से कहा कि पंचमी को जो भी मेरी पूजा करेगा उसे कभी भी नागदंश का भय नहीं रहेगा। तभी से पंचमी तिथि के दिन नागों की पूजा की जाने लगी। जिस दिन इस यज्ञ को रोका गया, उस दिन श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि थी एवं तक्षक नाग व उसका शेष बचा वंश विनाश से बच गया।

    उल्लेखनीय है कि नाग पंचमी के अवसर पर शहर में पहले अखाड़ों में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था, लेकिन अब यह देखने को नहीं मिलता। युवाओं में कुश्ती के प्रति कोई रूझान नहीं दिखता। अखाड़े प्राय: बंद हो चुके हैं, तथा अब जीम का जमाना आ गया है, जहां कुश्ती का कोई स्थान नहीं रह गया। इसके अलावा सपेरे नाग पंचमी के पहले से ही शहर में देखे जाते रहे हैं, लेकिन अब सपेरों की संख्या नहीं के बराबर रह गयी है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सांपों की पूजा करने से उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है, और सर्प से क्षति होने का भय नहीं रहता है। इस दिन श्रद्धालुओं द्वारा सांप की बांबियों पर भी पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा घर की दीवारों पर भी नाग चित्र अकिंत कर पूजा किये जाने की प्रथा है।

    Post Views: 1,534
    Nagfani
    Previous Articleरामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, नगरवासियों को दी बड़ी सौगात
    Next Article Big Breaking: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रामानुजंगज में एक करोड़ 33 लाख रुपये का गबन
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप

    September 28, 2026

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.