Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    सावन महोत्सव में झूम उठा साहू समाज, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

    August 27, 2026

    रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू को पत्रकारों और समाजसेवियों ने दी विदाई

    August 27, 2026

    अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी थी, तभी पहुंची पुलिस… महिला की मौत ने खड़े किए सवाल

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • सावन महोत्सव में झूम उठा साहू समाज, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू को पत्रकारों और समाजसेवियों ने दी विदाई
    • अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी थी, तभी पहुंची पुलिस… महिला की मौत ने खड़े किए सवाल
    • नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच बड़ी राहत… 21 भारतीय समेत 123 लोगों को सेना ने बचाया
    • 28 अगस्त का इतिहास: जब भारतीयों ने खुद तैयार किया था आजाद भारत का संवैधानिक खाका
    • नेपाल में जल प्रलय से हाहाकार, 157 मौतों के बाद 700 लोग लापता… इनमें 139 भारतीय
    • शंकरगढ़ के जर्जर स्कूल पर CM साय का बड़ा आश्वासन, 520 छात्रों की परेशानी पर जल्द होगा फैसला
    • कर्रा पहुंचे CM साय, बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक… फिर कर दी बड़ी घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»State»रामनवमी पर राममय हुई रांची, तपोवन मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, शोभायात्रा में दिखा उल्लास
    State

    रामनवमी पर राममय हुई रांची, तपोवन मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, शोभायात्रा में दिखा उल्लास

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। रामनवमी को लेकर राजधानी रांची बुधवार को पूरी तरह राममय हो गयी। शहर भगवा झंडे से सजा हुआ है। रांची के ऐतिहासिक तपोवन मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गईं। हाथों में बजरंगी झंडा और सिर पर रामनामी लिये भक्तों की भीड़ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए घंटों लाइन में खड़ी दिखी। इन सबके बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

    तपोवन मंदिर के बारे में मान्यता है कि रामनवमी के अवसर पर यहां ध्वज पूजन के बाद घर पर ध्वज फहराने से परिवार में सुख-समृद्धि के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा भी आती है, यही कारण है कि यह लंबे समय से चली आ रही यह परंपरा आज भी जीवित है। इस मौके पर कई श्रद्धालु इस मंदिर में तलवार की पूजा भी करते हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इधर, श्री महावीर मंडल, डोरंडा केंद्रीय समिति, चुटिया राम मंदिर सहित दूसरी पूजा समितियों की भी शोभायात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गयी। श्री महावीर मंडल, डोरंडा केंद्रीय समिति की यह यात्रा मंडल के अध्यक्ष संजय पोद्दार, मंत्री पप्पू वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई। शोभा यात्रा दिन के तीन बजे तीन जगह से प्रारंभ हुई। सबसे पहले यह घाघरा से प्रारंभ हुई जो गोसाई टोली, देवी मंडप होते हुए लोहरा कोच होते हुए शांति रानी स्कूल, विद्युत बोर्ड कॉलोनी, 56 साइड बीएमपी होते हुए तुलसी चौक पहुंची। दूसरी शोभा यात्रा मनी टोला, पत्थर रोड होते हुए जोधा मंदिर, काली मंदिर के पास भवानीपुर का मिलन हुआ। वहां से बीएनएस क्लब कन्या पाठशाला, रविदास मोहल्ला होते हुए आगे बढ़ी। इसके बाद बेलदार मोहल्ला का मिलन हुआ।

    तीसरी यात्रा एजी कॉलोनी से निकाली गई, जो जेएमजे, मुंशी मोहल्ला होते हुए एजी मोड़ से मिसकोट मैदान, झंडा चौक बाजार मोहल्ला को लेते हुए मस्जिद रोड से यूनिस चौक पहुंची, जहां पर बेलदार मोहल्ला को लेते हुए जैन मंदिर, तुलसी चौक की ओर गयी. फिर घाघरा शोभा यात्रा का मिलन हुआ। फिर तपोवन मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना के पश्चात सभी अखाड़े धारी अपने-अपने विभिन्न परंपरागत मार्गों से होते हुए वापस अपने अखाड़ा की ओर चले गए। शोभा यात्रा में बजरंगबली के जयकारों के साथ अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया गया। हजारीबाग और झालदा, धनबाद बोकारो से आए ताशा पार्टी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। शोभा यात्रा में सुंदर झांकी की प्रस्तुति की गई।

    डोरंडा मिस कोट मैदान द्वारा आकर्षक लाइट लगाई गईं। डोरंडा के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक तरीके से फूलों से सजाया गया था। शोभा यात्रा में राम भक्त अस्त्र का प्रदर्शन करते हुए बजरंगबली के जयकारों के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए। महाअष्टमी झांकी प्रतियोगिता में श्री महावीर मंडल कुसाई को बंपर पुरस्कार, श्री महावीर मंडल, कुम्हार टोली को प्रथम पुरस्कार, श्री महावीर मंडल, रविदास मोहल्ला को द्वितीय पुरस्कार, श्री महावीर मंडल आदिवासी अखाड़ा मनी टोला को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस शोभा यात्रा में मुख्य संरक्षक बजरंग प्रसाद गुप्ता, मनोज वर्मा, सुरेश प्रसाद सहित अन्य भी शामिल थे।

    चुटिया के ऐतिहासिक राम मंदिर में चैती दुर्गा पूजा के लिए हवन, पूर्णाहुति भी हुई। दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव मनाया गया। फिर सामूहिक भंडारे का भी आयोजन हुआ। मंदिर प्रबंधन समिति के प्रमुख सदस्य विजय साहू के मुताबिक, राम मंदिर से हर बार की तरह शोभा यात्रा बहु बाजार, महावीर मंदिर होते तपोवन मंदिर तक जाती रही है। फिर यह वापस चुटिया लौट आयी।

    ये भी पढ़िए……

    रामनवमी के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट

    Post Views: 730
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleरामनवमी के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट
    Next Article भारत से दुबई के लिए एयर इंडिया और इंडिगो ने रद्द की उड़ानें
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    सावन महोत्सव में झूम उठा साहू समाज, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

    August 27, 2026

    रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू को पत्रकारों और समाजसेवियों ने दी विदाई

    August 27, 2026

    अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी थी, तभी पहुंची पुलिस… महिला की मौत ने खड़े किए सवाल

    August 27, 2026

    नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच बड़ी राहत… 21 भारतीय समेत 123 लोगों को सेना ने बचाया

    August 27, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • सावन महोत्सव में झूम उठा साहू समाज, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू को पत्रकारों और समाजसेवियों ने दी विदाई
    • अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी थी, तभी पहुंची पुलिस… महिला की मौत ने खड़े किए सवाल
    • नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच बड़ी राहत… 21 भारतीय समेत 123 लोगों को सेना ने बचाया
    • 28 अगस्त का इतिहास: जब भारतीयों ने खुद तैयार किया था आजाद भारत का संवैधानिक खाका
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.