Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»श्रीराम उत्सव में डूबा हजारीबाग, विधायक में भी रामभक्तों संग दिखा रामभक्ति का जुनून
    State

    श्रीराम उत्सव में डूबा हजारीबाग, विधायक में भी रामभक्तों संग दिखा रामभक्ति का जुनून

    भव्य, दिव्य और अभूतपूर्व कार्यक्रम में लोगों का देखते ही बना उल्लास
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 22, 2024Updated:January 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। करीब 500 सालों से जिनका इंतजार था वह अब समाप्त हो गया और इसी के साथ सनातनियों के लिए एक नए युग का शुभारंभ हुआ। राम जन्मभूमि अयोध्या में सदियों बाद टेंट से निकलकर भगवान श्री राम लाल अपने मंदिर में पधार गए। अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक कार्यक्रम के अवसर पर हजारीबाग भी राममय हुआ। हजारीबाग के गांव- कस्बों में भी राम भक्त की अद्भुत बयार बहती दिखी। नूतन नगर साईं शरणं में शिक्षिका प्रगति मिश्रा ने भगवान श्री राम की मनोहारी रंगोली बनाई। हजारीबाग के चप्पे- चप्पे को जहां भगवा पताकों से पाट दिया गया, वहीं शाम में घी के लिए जलाए गए। साथ ही आतिशबाजी की गई। हजारीबाग में विभिन्न जगहों पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष जायसवाल भी शामिल हुए। वहीं हर मंदिर रामभक्तों की उपस्थिति से गुलजार रहा। इस ऐतिहासिक भव्य, दिव्य और अभूतपूर्व कार्यक्रम में लोग लोग ढोल-ताशे बजाते हुए प्रभु राम का जयकारा लगाते रहे। 

    विधायक ने इस ऐतिहासिक दिन की शुरुआत अपने आवासीय परिसर में पूजा- पाठ से की। उसके बाद हजारीबाग सदर प्रखंड क्षेत्र के 5 पंचायत के कई गांव में सघन दौरा किया। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत ग्राम पंचायत ओरिया से की। यहां ओरिया ग्राम वासियों के द्वारा निकाले गए सौहार्दपूर्ण शोभायात्रा में शामिल हुए और हाथों में भगवा झंडा लहराकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। यहां से ग्राम पंचायत सिलवार खुर्द स्थित भगवान जगन्नाथ धाम परिसर पहुंचे जहां जगन्नाथ मंदिर में विशेष रामोत्सव के पुजनोत्सव में भाग लिए। यहां स्थानीय महिलाओं द्वारा मधुर मंगल गीत का श्रवण किया और राम भक्तों का मान बढ़ाया। चुटियारो पंचायत स्थित ग्राम डूमर में ग्राम वासियों द्वारा निकाले गए जीवंत राम जानकी झांकी का अवलोकन किया और बाल कलाकारों का मनोबल बढ़ाया। ग्राम पंचायत मेरू पहुंचने पर विधायक का आतिशबाजी की गूंज के साथ भव्य स्वागत किया गया। यहां विधायक ने भी पटाखे फोड़े और आकर्षक श्री राम रथ का अवलोकन किया। मेरू के एक बाल कलाकार को वीर बजरंगबली के रूप में देख विधायक भी मोहित हो गए। मेरू के बाद अमनारी पंचायत के ग्राम सेखा पहुंचे। यहां शेखा धाम परिसर में संपूर्ण ग्राम वासियों की एकजुट और पूजा पाठ में लीन देख विधायक ने उनके बीच घंटों का समय व्यतीत किया। 

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    फिर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कई कार्यक्रमों में विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए और रामकाज में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज की। सरदार चौक स्थित काली बाड़ी मंदिर में प्रसाद वितरण में शामिल हुए और आयोजकों का उत्साह बढ़ाया। जीटीसी चौक पर लड्डू वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए और अपने हाथों से रामभक्तों के बीच लड्डू का वितरण किया। यहां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का बड़े स्क्रीन में लाइव प्रसारण भी लोगों के साथ देखा। शहर के मालवीय मार्ग स्थित नाला के समीप सनराइज ग्रुप द्वारा आयोजित बुंदिया प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भी शामिल हुए और रामभक्तों के बीच बुंदिया प्रसाद का वितरण किया। सनराइज ग्रुप द्वारा मालवीय मार्ग का आकर्षक साज-सज्जा किया गया और लोगों को तिलक-चंदन भी लगाया गया।

    नूतन नगर में शिक्षिका प्रगति मिश्रा की बनाई प्रभु श्रीराम की मनोहारी रंगोली।

    प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का दिन अविस्मरणीय और स्वर्णिम : मनीष जायसवाल

    मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि भारत के इतिहास में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का दिन स्वर्णिम और अविस्मरणीय रहेगा। अयोध्या के साथ हजारीबाग शहर में भी बड़ा भव्य, दिव्य और अभूतपूर्व कार्यक्रम का आयोजन कर राम भक्तों ने भगवान श्री राम के प्रति अपनी अगाध प्रेम भावना को बखूबी प्रदर्शित किया। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। भगवान श्री राम का जीवन हम सभी को त्याग, मर्यादाओं के पालन व कर्तव्यपरायणता की सीख देती है। उन्होंने प्रभु श्री राम से क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की वहीं हजारीबाग वासियों से श्री राम के चरित्र को अपने जीवन में अनुसरण करने का अपील भी की।

    सायंकाल राम ज्योति जलाकर किया रघुनंदन का अभिनंदन

    अयोध्या धाम में सोमवार को रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस पुनीत अवसर पर हजारीबाग वासियों ने विराट रामोत्सव मनाया। हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल दिनभर क्षेत्र में लोगों के बीच रहने के बाद सायंकाल होते ही अपने आवासीय परिसर विश्वेश्वर दयाल जायसवाल पथ पहुंचे। जहां अपने माता- पिता और परिवारजनों संग मिलकर 

    रामज्योति प्रज्वलित कर राम दीपावाली मनाया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों के जरिए भी लोगों को यह संदेश देते हुए अपील किया कि आप सभी भी अपने घरों में भी रामलला का स्वागत करें और रामज्योति जरूर जलाएं। विधायक ने यह भी कहा कि अब से हम दो दीपावली मनाएंगे। एक दीपावली जो हम मानते आ रहे हैं और दूसरा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम दीपावली।

    ये भी पढ़िए……

    मंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का संकल्प लिया था : मुख्यमंत्री योगी

    Post Views: 655
    हजारीबाग न्यूज़
    Previous Articleमंदिर वहीं बना है, जहां बनाने का संकल्प लिया था : मुख्यमंत्री योगी
    Next Article श्री हंस योग साधना केंद्र में नेत्र, दंत एवं मधुमेह जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.