Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026

    मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप

    September 25, 2026

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»अयोध्या-अहमदाबाद के बीच विमान सेवा का शुभारंभ
    National

    अयोध्या-अहमदाबाद के बीच विमान सेवा का शुभारंभ

    मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इस विमान सेवा से भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या सीधे अहमदाबाद से जुड़ गई है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली/लखनऊ। अयोध्या-अहमदाबाद के बीच गुरुवार को विमान सेवा का शुभारंभ किया गया। अहमदाबाद से इंडिगो की पहली फ्लाइट को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित सरकारी आवास से वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। दोनों शहरों के बीच यह विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन मिलेगी।

    इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्रालय में पत्रकारों से कहा कि आगामी 22 जनवरी को रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की न केवल 140 करोड़ भारतीयों बल्कि विदेशों में भी बड़ी प्रतीक्षा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य एवं नव्य अयोध्या बनाई है। उनके सहयोग से ही महज 20 महीने में यह एयरपोर्ट बन सका। इतनी कम अवधि में हवाईअड्डा बनना एक रिकॉर्ड है। अहमदाबाद और अयोध्या के बीच इंडिगों की फ्लाइट सेवा के शुभारंभ पर सभी को बधाई देते हुए सिंधिया ने कहा कि इस फ्लाइट के जरिए वाइब्रेंट गुजरात और आध्यात्मिक अयोध्या का संगम हो रहा है। जिस उत्तर प्रदेश में 2014 में 700 एयरक्राफ्ट प्रति सप्ताह था, आज 137 गुना बढ़कर 1654 एयर मूवमेंट प्रति सप्ताह तक पहुंच गया है। सिंधिया ने कहा कि अगले एक महीने में उत्तर प्रदेश में पांच नए हवाई अड्डों का उद्घाटन किया जाएगा। बहुत जल्द अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, श्रावस्ती और मुरादाबाद से हवाई सेवा शुरू होगी, जिससे राज्य में हवाई अड्डों की कुल संख्या 19 हो जाएगी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इस विमान सेवा से भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या सीधे अहमदाबाद से जुड़ गई है। अयोध्या से दिल्ली के बाद अहमदाबाद दूसरा कनेक्टेड स्थल है। आगामी 15 जनवरी से मुंबई के लिए उड़ान सेवा आरम्भ हो जाने के बाद मुंबई तीसरा कनेक्टेड स्थल हो जाएगा। इसके अतिरिक्त 16 जनवरी से दिल्ली के लिए एक और उड़ान आरम्भ होगी। मुख्यमंत्री ने बेहतर हवाई सेवाओं को पर्यटन और व्यापार की गतिविधियों को इससे बड़ा प्रोत्साहित करने वाला बताया।

    उत्तर प्रदेश में बेहतर होती हवाई सेवाओं की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2016-17 में प्रदेश में हवाई यात्रियों की संख्या 59.97 लाख थी, जो वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 96.02 लाख हो गयी। विगत 03 वर्षों में उत्तर प्रदेश में हवाई यात्रियों की संख्या में 29.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। वर्ष 2016-17 में लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या 39.68 लाख, वाराणसी में 19.16 लाख, गोरखपुर में 54 हजार तथा प्रयागराज में 45 हजार थी जबकि वर्ष 2022-23 में लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या बढ़कर 52.20 लाख, वाराणसी में 25.21 लाख, गोरखपुर में 7.18 लाख तथा प्रयागराज में 5.71 लाख हो गयी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में 5 वर्ष पहले तक एक छोटी सी एयरस्ट्रिप थी। आज वहां महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट संचालित हो रहा है। आज हर व्यक्ति अयोध्या आने का इच्छुक है, इसलिए प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप सरकार ने सड़क, रेल और वायु मार्ग की बेहतर कनेक्टिविटी दी है। अयोध्या अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए 821 एकड़ की भूमि राज्य सरकार ने उपलब्ध कराई और केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने समयबद्धता के साथ विश्वस्तरीय एयरपोर्ट तैयार कराया। उत्तर प्रदेश में इंडिगो एयरलाइन्स की उपस्थिति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिगो द्वारा उत्तर प्रदेश के 8 नगरों- लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, बरेली तथा अयोध्या से उड़ान सुविधा दी जा रही है। इसमें लगातार बढ़ोतरी भी हो रही है।

    कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े इंडिगो एयरलाइंस के स्पेशल डायरेक्टर आरके सिंह ने देश के सिविल एविएशन सेक्टर में इंडिगो एयरलाइंस की मजबूत उपस्थिति का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इंडिगो हर दिन उत्तर प्रदेश के 7 हवाईअड्डों से 165 उड़ानें भर रहा है। आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी सुनिश्चित है। अयोध्या-अहमदाबाद के बीच शुरू हुई नई फ्लाइट के बारे में उन्होंने बताया कि दोनों ओर से फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध होगी। वर्चुअल माध्यम से हुए इस कार्यक्रम में अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह और सांसद किरीट प्रेमजीभाई सोलंकी और इंडिगो के प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।

    ये भी पढ़िए…….

    फिर आया सर्कस का जमाना, कलाकार दिखाएंगे हैरतअंगेज कारनामा…

    Post Views: 445
    Indigo air service started between Ayodhya-Ahmedabad
    Previous Articleफिर आया सर्कस का जमाना, कलाकार दिखाएंगे हैरतअंगेज कारनामा…
    Next Article Balrampur : 90 बोरी अवैध धान जब्त
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026

    मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप

    September 25, 2026

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.