Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?

    August 9, 2026

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच
    • Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    • Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Accident»Madhya Pradesh: अवैध गैस सिलेंडर गोदाम में लगी भीषण आग, गैस टंकियों में हुए ब्लास्ट दहला पूरा क्षेत्र
    Accident

    Madhya Pradesh: अवैध गैस सिलेंडर गोदाम में लगी भीषण आग, गैस टंकियों में हुए ब्लास्ट दहला पूरा क्षेत्र

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 28, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बुधवार रात घासपुर वार्ड क्रमांक 14 के पास रहवासी इलाके में संचालित गैस के अवैध गोदाम में अचानक आग लग गई। यहां एक के बाद एक करीब 26 से ज्यादा गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे पूरा क्षेत्र दहल उठा। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस-प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा और 20 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की मदद से देर रात आग पर काबू पा लिया गया है। अवैध गोदाम पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। आग की इस घटना में सात लोग झुलस गए हैं, जिनमें से दो को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया है।

    जानकारी के अनुसार, शहर के घासपुरा क्षेत्र में उर्दू स्कूल के पास स्थित राजेश उर्फ राजा पवार मराठा के मकान में करीब 100 से अधिक टंकियां जमा कर रखी गई थी। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे यहां आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना एक गैस सिलेंडर के फटने से हुई। इसके बाद वहां मौजूद सिलेंडरों में ब्लास्ट होने शुरू हो गए और एक के बाद एक करीब 26 सिलेंडरों में धमाके हुए। धमाके की आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मकान में गैस की टंकियां का अवैध रूप से भंडारण होने से आग बेकाबू हो गई थी। स्थानीय लोगों के साथ नगर निगम और पुलिस की टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गैस की टंकियां में लगातार विस्फोट होने से आसपास के मकान में भी आग की चपेट में आने की संभावना को देखते हुए क्षेत्र को खाली करवा लिया गया था। आग बुझाने के लिए जिले के अन्य नगर परिषद से भी दमकल वाहन बुला लिए गए थे। करीब 20 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद जिला प्रशासन और नगर निगम के अमले ने बुलडोजर चलाकर अवैध गोदाम को जमींदोज कर दिया। इस हादसे में मकान में रहने वाले दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर किया गया है। इसके अलावा आसपास के पांच अन्य लोग भी झुलस गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    बताया जा रहा है कि यहां एक आटा चक्की संचालित होती थी, जिसकी आड़ में गैस का अवैध गोदाम बना रखा था। यह मकान गैस वेंडर का बताया जा रहा है, जो गैस टंकियां के सप्लाई का काम करता था और लगभग अपने घर में 100 से अधिक सिलेंडरों की इसके पास स्टॉक रहता था। लोगों ने कई बार तो इस मकान की शिकायत की थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। बुधवार रात अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया।

    ये भी पढ़िए…….

    फ्रांस में रोके गए 25 भारतीयों यात्रियों को किया गया मुक्त

    Post Views: 507
    Massive fire broke out illegal gas cylinder warehouse
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleफ्रांस में रोके गए 25 भारतीयों यात्रियों को किया गया मुक्त
    Next Article कोलकाता में कई स्थानों पर ईडी की छापेमारी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    NH-75 पर भीषण हादसा, ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवारों की मौत

    July 16, 2026

    एक ही स्कूटी पर सवार था पूरा परिवार, खड़े ट्रैक्टर में घुसते ही 4 की मौत

    July 16, 2026

    रोपाई से लौट रही महिला मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत; तीन गंभीर, चालक फरार

    July 15, 2026

    रामानुजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, प्रधान पाठक की मौके पर मौत, तीन घायल

    April 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?

    August 9, 2026

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध

    August 8, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच
    • Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.