Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    • WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड
    • रामानुजगंज में गणेश पूजा की धूम, धीरज सिंहदेव बोले- धार्मिक आयोजनों में कम साउंड पर डीजे की अनुमति हो
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»संसद की सुरक्षा में सेंध पर हंगामा: लोकसभा और राज्यसभा से 78 सांसद निलंबित, अब तक कुल 92
    National

    संसद की सुरक्षा में सेंध पर हंगामा: लोकसभा और राज्यसभा से 78 सांसद निलंबित, अब तक कुल 92

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 18, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार को विपक्ष ने एक बार फिर संसद की सुरक्षा में चूक का मुद्दा उठाया। सदस्य इस दौरान प्लेकार्ड लेकर पहुंचे और सरकार पर मामले में जवाब देने को लेकर दवाब डालने लगे। दोनों सदनों में नारेबाजी के चलते कार्यवाही बाधित रही। इस दौरान विरोध कर रहे विपक्ष के सांसदों पर कार्रवाई की गई और कुल 78 सांसदों को दोनों सदनों से निलंबित किया गया। 14 सांसदों को पहले ही सदन से निलंबित किया जा चुका है, जिससे इनकी कुल संख्या 92 हो गई है।

    इस दौरान लोकसभा से डाकघर विधेयक, 2023 और राज्यसभा से जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023 केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया गया। दोनों विधेयक दोनों सदनों से पारित होने के कारण संसद की मंजूरी पा गए हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    लोकसभा में संसदीय कार्यमंत्री ने विपक्ष से सहयोग की अपील की और कहा कि यह लोकसभा का अंतिम पूर्ण सत्र है और बहुत से विधायी कार्य बाकी हैं। विपक्ष सहयोग करे और सदन को चलने दे। लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला ने भी विपक्षी सदस्यों से सदन को चलाने में सहयोग देने की अपील की। बिरला ने एक बार फिर दोहराया कि संसद परिसर की सुरक्षा की जिम्मेदारी उन पर है और इस संबंध में उन्होंने सभी दलों के नेताओं से चर्चा की है और इस संबंध में उचित कदम उठाए जाएंगे। सरकार से जहां सहयोग की आवश्यकता होगी, सहयोग लिया जाएगा। पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं।

    बिरला ने विरोध कर रहे सदस्यों से कहा कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय होने के बावजूद सदस्य प्लेकार्ड लेकर आ रहे हैं। इसके बाद सदन की कार्यवाही पहले 12 फिर 2 बजे फिर 2.45 और तीन बजे तक के लिए स्थगित की गई। तीन बजे कार्यवाही शुरू होने पर संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने 30 सदस्यों को वर्तमान सत्र के बाकी कार्यकाल के लिए निलंबित किये जाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही उन्होंने तीन सदस्यों का मामला आचार समिति को भेजे जाने और समिति की रिपोर्ट आने तक उन्हें निलंबित किए जाने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव को ध्वनिमत से मंजूर कर लिया गया।

    उधर, राज्यसभा की कार्यवाही भी दिनभर प्रभावित रही। राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने सदस्यों को चेतावनी दी। इसके कारण कार्यवाही दिनभर बाधित रही। शाम को 4.30 बजे कार्यवाही शुरू होने पर सभापति ने कुछ सदस्यों को नाम लेकर उन्हें अनुचित आचरण करने पर चेताया। इसके बाद नेता सदन पीयूष गोयल ने 34 सांसदों को सदन से बाकी कार्यकाल के लिए निलंबित किए जाने का प्रस्ताव रखा। ग्यारह सांसदों का मामला आचार समिति को भेजे जाने और तब तक उन्हें निलंबित रखने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव को ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया गया।

    लोकसभा से आज निलंबित सांसदों के नाम इस प्रकार हैं – कल्याण बनर्जी, ए राजा, दयानिधि मारन, अपारूपा पोद्दार, प्रसून बनर्जी, ई टी मोहम्मद बशीर, गणेशन सेल्वम, सी एन अन्नादुरई, अधीर रंजन चौधरी, टी सुमति, के एन कनि, एन के प्रेमचंद्रन, शताब्दी रॉय, सौगत रॉय, कौशलेंद्र कुमार, एन्टो एंटनी, एस एस पलनिमणिक्कम, प्रतिमा मंडल, काकोली घोष, दस्तीदार, के मुरलीधरन, सुनील कुमार मंडल, एस रामालिंगम, सुरेश के, डॉ अमर सिंह, टी आर बालू, एस तिरुवुकरशर, गौरव गोगोई, राजमोहन उन्नीथन, डॉ के वीरास्वामी, असित कुमार मल । इसके अलावा डॉ के जयकुमार, अब्दुल खलिक, विजय वसंत का नाम आचार समिति को भेजा गया है।

    राज्यसभा से निलंबित सांसदों के नाम इस प्रकार हैं -प्रमोद तिवारी, जयराम रमेश, अमी याजनिक, नारणभाई जे. राठवा, सैयद नासिर हुसैन, मती फूलो देवी नेताम, शक्तिसिंह गोहिल, के.सी.वेणुगोपाल, मती रजनी अशोकराव पाटिल, मती रंजीत रंजन, इमरान प्रतापगढ़ी, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सुखेन्दु शेखर रे, मोहम्मद नदीमुल हक, अबीर रंजन विश्वास, शांतनु सेन, मती मौसम नूर, प्रकाश चिक बड़ाइक, समीरुल इस्लाम, एम. शनमुगम, एन.आर.एलंगो, कनिमोझी एनवीएन सोमू, आर. गिरिराजन, प्रो.मनोज कुमार झा, फैयाज अहमद, वी. सिवादासन, रामनाथ ठाकुर, अनिल प्रसाद हेगड़े, मती वन्दना चव्हाण, प्रो. रामगोपाल यादव, जावेद अली खान, मती महुआ माजी, जोस के. मणि, अजित कुमार भुइयां। इसके अलावा जेबी माथेर हिशाम, एल. हनुमंथैया, नीरज डांगी, राजमणि पटेल, कुमार केतकर, जी. सी. चन्द्रशेखर, बिनॉय विश्वम, सन्दोश कुमार पी, एम. मोहम्मद अब्दुल्ला, जॉन ब्रिटास, और ए. ए. रहीम का नाम आचार समिति को भेजा गया है।

    उल्लेखनीय है कि 14 सदस्यों को पहले ही संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में गुरुवार को निलंबित किया गया था। विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा से 13 सदस्यों और राज्यसभा से एक सदस्य को शीतकालीन सत्र से निलंबित किया गया था। राज्यसभा से तृणमूल सांसद डेरेक-ओ-ब्रायन को उनके अनुचित आचरण के चलते निलंबित किया गया और उनका मामला आचार समिति को भेजा गया । लोकसभा में पहले कांग्रेस के पांच सांसदों टीएन प्रतापन, हिबी हिडन, जोथिमनी, राम्या हरिदास, डीन कुरियाकोस को सदन की कार्यवाही से निलंबित किया गया। इसके बाद भी हंगामा जारी रहने पर सदस्य वीके श्रीकंदन, बेनी बेहनन, मोहम्मद जावेद, पीआर नटराजन, कनिमोझी, के सुब्रमण्यम, एसआर पार्थिबन, एस वेंकटेशन और मनिकम टैगोर को भी सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया।

    ये भी पढ़िए……….

    Earthquake In Jammu: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में चार जगहों पर भूकंप के झटके

    Post Views: 735
    Loksabha Rajyasbha 78 member suspended
    Previous ArticleEarthquake In Jammu: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में चार जगहों पर भूकंप के झटके
    Next Article तमिलनाडु के चार जिलों में बाढ़ से हालात बिगड़े
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.