Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    September 15, 2026

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Politics»Koderma: सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने चिकित्सकों से किया संवाद
    Politics

    Koderma: सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने चिकित्सकों से किया संवाद

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJune 27, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    कोडरमा, अरुण सूद: संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी मंगलवार को चिकित्सकों के साथ संवाद की। इसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने अपने 9 वर्षों के सफल कार्यकाल में जनता की मौलिक जरूरतें पूरी जिम्मेवारी से पूरी कर अभूतपूर्व विश्वसनीयता अर्जित की है। मोदी सरकार ने बगैर जाति, धर्म और क्षेत्र का विभेद किए तय समयसीमा में लोगों की मौलिक जरूरतें जैसे- आवास, शौचालय, पेयजल, बिजली, चिकित्सा, रोजगार आदि पूरी की। मोदी सरकार की कार्यप्रणाली ने लोगों में यह भरोसा पैदा किया कि सरकारें लीक से हटकर भी काम कर सकती हैं और देश की जरूरतें पूरी करने में वैश्विक दृष्टिकोण रखते हुए 100% उपलब्धि का लक्ष्य हासिल कर सकती है। जनता के मोदी सरकार पर अटूट भरोसे का परिणाम है कि अब देश थोड़े में संतुष्ट होने को तैयार नहीं है और देश को भरोसा है कि आकांक्षाओं का फलक चाहे जितना विस्तृत हो, मोदी सरकार उसे अवश्य पूरा करेगी। श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने झुमरीतिलैया के रॉयल सेलिब्रेशन में सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत जिले के प्रबुद्ध चिकित्सकों के साथ संवाद के क्रम में ये बातें कहीं।

    मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल: अन्नपूर्णा देवी

    अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मोदी सरकार का 9 साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। जीवन के हर क्षेत्र में भारत और भारतीयों की सम्मानजनक पहचान बनी है। भारतीय योग हो या मोटा अनाज, भारतीय सांस्कृतिक गौरव हो या वैज्ञानिक प्रतिभा, भारतीय ज्ञान परम्परा हो या आपदा को अवसर में बदलने की अदभुत क्षमता, आज दुनिया हर मामले में भारत का लोहा मान रही है। सड़क, रेल, जल या वायु परिवहन हो, भारत में उपलब्ध सुविधाएं अब विकसित देशों को चुनौती दे रही है। मोदी सरकार ने हुनर को हौसला दिया तो देखते देखते देश में सैकड़ों स्टार्ट अप यूनिकॉर्न बन गए, लाखों युवाओं के रोजगार का जरिया बन गए। जटिलताएं दूर कर मोदी सरकार केवल एक साल में 10 लाख नौकरियां बांट रही है। खाद्यान्न हो, व्यापारिक फसलें, खनिज संसाधन या फिर औद्योगिक उत्पादन – हर क्षेत्र में भारत अपनी धाक जमा रहा है। भूख, बीमारी, अपराध, आतंकवाद आदि किसी भी भय की वजह का अस्तित्व नहीं रहा क्योंकि मोदी सरकार ने इनसे लड़ने की जिम्मेवारी बखूबी निभाई है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही क्लिनिकल ईस्टेब्लिशमेंट एक्ट तथा मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के मामले में केंद्रीय मंत्री से सहयोग की अपेक्षा की। श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कोविड काल में मानवता की अतुलनीय सेवा के लिए चिकित्सकों को साधुवाद दिया, आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, रवि मोदी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक आर्य, जिला महामंत्री राजकुमार यादव, उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिन्हा, कोडरमा जिला आईएमए के संरक्षक डॉ. हरिदर्शन सिंह, प्रदेश आइएमए के डॉ. शरद कुमार, डॉ. नरेश पण्डित, डॉ. नम्रता प्रिया, डॉ. तरुण कुमार, डॉ. अरूण कुमार, डॉ. रामसागर सिंह आदि उपस्थित रहे।

    ये भी पढ़िए….

    Jharkhand: विधानसभा घेराव मामले में पूर्व विधायक अमित महतो गए जेल

    Post Views: 827
    Annpurna Devi Koderma News Koderma Politics
    Previous ArticleJharkhand: विधानसभा घेराव मामले में पूर्व विधायक अमित महतो गए जेल
    Next Article Ramanujganj: भ्रष्टाचार के आरोप में नपे जनपद सीईओ, कहा- मुझे फंसाया जा रहा है
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ‘देश की स्थिति और भयानक होगी’ : कस्टम ड्यूटी बढ़ाने पर कांग्रेस नेता की चेतावनी, साधा सरकार पर निशाना

    May 13, 2026

    आकाशीय बिजली का कहर : एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, कोडरमा में पलभर में उजड़ गया घर; गांव में पसरा मातम

    May 9, 2026

    ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बावजूद राहुल गांधी के खाते में 99 हार, ‘शतक’ से महज एक कदम दूर

    May 4, 2026

    राज्यसभा का सियासी गणित, ‘आप’ के 7 पूर्व नेता आधिकारिक तौर पर हुए भाजपा सांसद

    April 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    September 15, 2026

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.