Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»बारिश और बर्फबारी के बाद सुधरा मौसम, 24 घंटे बाद शुरू हुई केदारनाथ यात्रा
    Offbeat

    बारिश और बर्फबारी के बाद सुधरा मौसम, 24 घंटे बाद शुरू हुई केदारनाथ यात्रा

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 5, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रुद्रप्रयाग। एक दिन स्थगित रहने के बाद केदारनाथ यात्रा वीरवार को मौसम साफ होने पर सुचारु हो गई। हालांकि, पैदल मार्ग पर हिमस्खलन होने से तीर्थ यात्रियों को घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी की सुविधा नहीं मिल सकी। ऐसे में पैदल चलने में असमर्थ यात्री गौरीकुंड से आगे नहीं जा पाए। हिमस्खलन का असर यात्रा पर भी पड़ा और सोनप्रयाग से तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था सुबह 9:30 बजे निकला। दोपहर दो बजे तक सोनप्रयाग से 9,535 तीर्थयात्री धाम के लिए रवाना हुए। दो दिन बाद धाम के लिए हेली सेवा भी फिर से शुरू हुई।

    केदारघाटी में वर्षा और बर्फबारी के चलते बुधवार को किसी भी तीर्थयात्री को केदारनाथ धाम नहीं भेजा गया। वीरवार को सुबह ही मौसम साफ हो गया, लेकिन धाम से करीब 3.5 किमी पहले भैरव और कुबेर गदेरे में हिमस्खलन होने से पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया। डीडीएमए, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ और पुलिस के जवानों को मार्ग से बर्फ हटाने में दो से तीन घंटे लग गए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इस कारण सोनप्रयाग से यात्रियों का पहला जत्था सुबह 9:30 बजे रवाना किया गया। जबकि, आम दिनों में यहां से सुबह पांच बजे यात्रा शुरू हो जाती है। इस देरी के कारण सोनप्रयाग से दोपहर एक बजे के बजाय दो बजे तक यात्री केदारनाथ भेजे गए। इस बीच दोपहर 2:45 बजे कुबेर गदेरे में फिर हिमस्खलन होने से पैदल मार्ग पर बड़ी मात्रा में बर्फ आ गई।

    हालांकि, इस बार यात्रा नहीं रोकी गई। पुलिसकर्मी यात्रियों को बर्फ पार कराकर आगे भेजते रहे। गत दिवस भी दोनों गदेरों में हिमस्खलन हुआ था। यहां यात्रियों की सहायता के लिए डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ और पुलिस के जवान तैनात हैं। वहीं, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा मार्ग पूरी तरह सुचारु नहीं होने तक केदारनाथ न जाएं।

    उन्होंने बताया कि फिलहाल सीमित संख्या में ही सोनप्रयाग से यात्रियों को केदारनाथ भेजा जाएगा। उन्होंने पैदल मार्ग में दोनों ग्लेशियर पर तैनात जवानों को निर्देश दिए कि अपनी और यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

    हेली सेवा भी शुरू

    वीरवार को मौसम साफ होने पर केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा भी दिनभर सुचारु रही। एक हजार से अधिक यात्रियों ने हेली सेवा से धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को मौसम खराब होने के कारण हेली सेवा स्थगित रही थी।

    पुलिस महानिदेशक लौटे देहरादून

    तीन दिन तक केदारनाथ में यात्रा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार वीरवार को देहरादून लौट गए। बुधवार को मौसम खराब होने के कारण वह नहीं लौट पाए थे। केदारनाथ धाम में कैंप के दौरान डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और यात्रियों की मदद व उनसे मित्रतापूर्ण व्यवहार करने को कहा। डीजीपी के साथ पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डा. विशाखा अशोक भदाणे ने भी तीन दिन तक धाम में व्यवस्था का जायाजा लिया।

    एक कुंतल कचरा एकत्र किया

    सोनप्रयाग बाजार में स्वच्छता जागरुकता रैली आयोजित की गई। इस दौरान यात्रा मार्ग पर बिखरा एक कुंतल कचरा एकत्रित किया गया। अभियान में जिला पंचायत के कार्मिक, स्थानीय नागरिक, होटल व्यवसायी, सुलभ इंटरनेशनल, स्वजल, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग और महिला संगठनों के सदस्य शामिल हुए।

    ये भी पढ़िए….

    Chhattisgarh: बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो में भिड़ंत; एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत

    Post Views: 624
    Chardham yatra Kedarnath temple
    Previous ArticleIPL 2023 : रोमांचक मुकाबले में KKR ने हैदराबाद के मुंह से छीनी जीत, 5 रन से दी शिकस्त
    Next Article मध्य प्रदेश में जमीन के लिए महाभारत, छह लोगों की गई जान; कई घायल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    पीढ़ियों से मिट्टी में गढ़ रहे बप्पा की तस्वीर, महंगाई के बीच भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे बंगाली कारीगर

    August 31, 2026

    इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड

    August 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.