रांची। देश के उत्तरी-पश्चिमी दिशा में हुई बर्फबारी की वजह से झारखंड के विभिन्न इलाकों में तापमान में हो रही गिरावट शुक्रवार से थम जाएगी। तापमान में शुक्रवार से फिर से बढ़ोतरी होने लगेगी। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को दी।
उन्होंने बताया कि बुधवार की तुलना में गुरुवार को तापमान में एक डिग्री की ही वृद्धि होगी। झारखंड के सभी जिलों में तापमान में धीरे धीरे वृद्धि होगी। अभिषेक आनद ने गुरुवार को बताया कि झारखंड में इस वर्ष भी गर्मी औसत से थोड़ी अधिक पड़ेगी।
ये भी पढ़िए………
फॉलोअप: नक्सली आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल, रांची में चल रहा इलाज