रांची। झारखंड में मौसम जल्द करवट लेने वाला है। अब जल्द लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आपको बता दें, पिछले कुछ दिनों से तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था। जनवरी के अंतिम महीने में ही लोग स्वेटर उतारकर बाहर घूमने लगे थे लेकिन अब मौसम फिर से करवट लेने वाला है। जिससे लोगों को गर्मी से फिर एक बार राहत मिलेगी।
झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का पूरा असर 8 फरवरी से होगा, लेकिन 6 फरवरी से इसका हल्का असर देखने को मिल सकता है। इसके कारण प्रदेश में मौसम में बदलाव आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दोपहर के समय ठंडी हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही, आंशिक बादल भी छा सकते हैं। ऐसे में लोगों को खुद को सुरक्षित रखने की जरूरत है और गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है।
जानिए कैसा रहेगा मौसम: मौसम विभाग के अनुसार, 6 फरवरी से ही झारखंड के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। सुबह के समय कोहरे के साथ और दिन के समय ठंडी हवाओं का अनुभव हो सकता है। दोपहर और शाम के समय हल्की शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में, लोगों को गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि मौसम में बदलाव के कारण ठंड का असर महसूस होगा।
ये भी पढ़िए……….