बलरामपुर, विष्णु पांडेय। नगरीय निकाय चुनाव के लिए आगामी 11 फरवरी को मतदान होना है। आज रात्रि 12 बजे से भोंपू का शोर थम गया है। सभी राजनीतिक दल आज अहले सुबह से ही चुनाव प्रचार में निकल गए थे। प्रचार कर मतदाताओं को रिझाने के लिए एड़ी चोटी का जोर सभी प्रत्याशियों ने लगा दिया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के तीनों दावेदारों ने चुनावी रण से आज खूब पसीना बहाया है।
थमा चुनावी शोरगुल, 48 घंटे बाद होगा मतदान
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बलरामपुर जिले में पूरे दिन से शाम तक नगर पालिका अध्यक्ष पद उम्मीदवार और पार्षद पदों के उम्मीदवार समर्थकों के साथ गलियों, वार्डाें और सड़कों पर चुनाव प्रचार करते हुए नजर आए। अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों के साथ निर्दलीयों ने भी पूरी ताकत झोंककर चुनाव प्रचार किया। अब 48 घंटे के बाद मतदान होना है। सभी प्रत्याशी घर-घर की दौड़ लगाएंगे। शाम-दाम-दंड-भेद अपनाकर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करेंगे।
ये भी पढ़िए……….
पत्नी को जिंदा जलाकर मारने के आरोप में फरार हजारीबाग के पूर्व एसडीओ रांची से गिरफ्तार