रांची। झारखंड में अब गर्मी सताने लगी हैं। रांची में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते रविवार को रांची का तापमान 32 डिग्री रहा। रिकॉर्ड गर्मी सरायकेला में दर्ज की गई है। जहां पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। राज्य के कई जिलों में 37 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक, 5 मार्च से रांची और आसपास के इलाकों का तापमान गिर सकता है। अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता हैं। राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान हैं।
जानिए झारखंड के अन्य इलाकों में गर्मी का असर
मौसम में बदलाव आने के बाद राज्य के अन्य इलाकों में भी गर्मी का असर दिखने लगा हैं। जमशेदपुर और डाल्टनगंज में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। वहीं बहरागोड़ा में 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि हजारीबाग में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट के बाद ठंड की वापसी हो सकती हैं।
ये भी पढ़िए…………….
चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया की टक्कर, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने