अखौरी ब्रजेश सहाय, (सलाहकार संपादक), हजारीबाग। हजारीबाग छठ तालाब स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर का निर्माण कार्य छत की ढलाई आठ जनवरी को किया गया। इसकी शुरुआत पूजा व नारियल फोड़ कर की गई। पूर्व डीआईजी दीपक वर्मा, प्रोफेसर प्रदीप कुमार प्रधान और कांग्रेस नेता सह समाजसेवी आशीष सहाय ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर ढलाई का शुभारंभ कराया। मौके पर बताया गया कि छठ तलाब श्री चित्रगुप्त मंदिर की नींव वर्ष 1988 में स्व. सुधीर कुमार सिन्हा के नेतृत्व में अजय कुमार सिन्हा, स्व. अरविंद कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, अखौरी गुप्तेश्वर नाथ सहाय आदि के नेतृत्व में रखी गई थी। तब से लेकर आज तक हजारीबाग कायस्थ इस स्थल पर अपने आराध्य श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। मंदिर निर्माण को बढ़ाते हुए हजारीबाग कायस्थ समाज के सभी लोगों ने इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लिया। साथ ही वर्तमान पीढ़ी ने मंदिर की सूरत संवारने और जल्द तस्वीर बदलने का संकल्प उठाया।
इस मौके पर आशीष सहाय ने कहा कि आने वाले समय में मंदिर निर्माण कार्य में और बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। सेवानिवृत्त आईजी दीपक वर्मा ने कहा कि चित्रांश युवाओं ने सहरहनीय कार्य किया है। जरूरत है युवाओं को सहयोग करने और उनका हौसला बढ़ाने की। इस मौके पर संजीव सिन्हा बॉबी, अनुपम सिन्हा, अमर सिन्हा, राज प्रकाश, अनुज सिन्हा, शुभम प्रकाश, दीप प्रकाश,अखौरी ब्रजेश सहाय, अमित सिन्हा, पुजारी बिट्टू बाबा, संजीव बख्शी, रामावतार प्रसाद, मिथलेश कुमार मन्ने, राकेश श्रीवास्तव, प्रमोद सिन्हा,भैया मुरारी, प्रभात प्रधान अरविंद सहाय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़िए………….
बदल रही है झारखंड में शिक्षा की सूरत, हर क्षेत्र में बच्चे बना रहे उत्कृष्ट पहचान