रांची। राजधानी रांची सहित राज्य में 19 फरवरी तक धूप-छांव से तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
वहीं रविवार को सुबह में रांची और आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहा, जबकि बाद में आंशिक रूप से बादल छाया रहा।
मौसम विभाग ने 20 फरवरी से राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। बारिश होने से तापमान में कमी होने की संभावना है।
रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री, जमशेदपुर में 32.2 और 13 डिग्री, डालटेनगंज में 32.9 और 12.0 डिग्री, बोकारो 32.1 और 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
ये भी पढ़िए………