Browsing: Weather Update India

चक्रवात अर्नब का असर झारखंड में दिखाई देने लगा है। राजधानी रांची समेत नौ जिलों में बुधवार रात से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को राज्य के 14 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। छह जिलों में ऑरेंज और आठ जिलों में येलो अलर्ट है। गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है।