Browsing: Somwari Hembram

नक्सलवाद का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे पूर्व नक्सली कमांडर सुरेश सिंह मुंडा ने सोमवारी हेमरम के साथ शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत की। हजारीबाग ओपन जेल में आयोजित विवाह समारोह में पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी बाराती बने। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों के पुनर्वास को बढ़ावा देना और उन्हें समाज से जोड़ना है।