Browsing: Sexual Exploitation Case

झारखंड के पलामू जिले में प्रेम प्रसंग का मामला लगातार दूसरे दिन सुर्खियों में रहा। मनातू थाना क्षेत्र के पदमा सूर्य मंदिर के पास एक युवती करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वह प्रेमी से शादी कराने की मांग कर रही थी। शनिवार को भी युवती टावर पर चढ़ी थी। नीचे उतरने के बाद उसने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया।