Browsing: Raghunathnagar News

बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आशाराम बापू की पुस्तक ‘संस्कार सरिता’ बांटने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। प्रभारी प्राचार्य महेश कुमार प्रजापति को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह दुललेश्वर सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, विभाग के आदेश में कार्रवाई का आधार विद्यालय की प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों तथा जांच समिति की अनुशंसा को बताया गया है।