Browsing: Pandara Police

रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऑटो चालक को एयर गन के साथ हिरासत में लिया है। आरोपित की पहचान गुड्डू उर्फ रवि के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पलामू के पांकी का रहने वाला है। पुलिस को आशंका है कि एयर गन का इस्तेमाल यात्रियों को डराकर लूटपाट करने में किया जा सकता था। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।