Browsing: Panchayat Secretary Arrested

हजारीबाग में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए पंचायत सेवक तालेश्वर दास को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह सड़क निर्माण का बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले मामले का सत्यापन किया और फिर जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।