Browsing: Kiran Singh Deo

छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे का सोमवार को दूसरा दिन है। रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भी बैठकों का सिलसिला जारी रहेगा। स्मृति ईरानी प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और निगम-मंडलों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगी। इन बैठकों में संगठन के कामकाज और पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। दौरे के पहले दिन उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और जनसेवा के संकल्प के साथ काम करने का आह्वान किया था।

छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी पहली बार रायपुर पहुंचीं। 25 और 26 अक्टूबर को वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में 12 महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगी। इन बैठकों में संगठन की समीक्षा, आगामी रणनीति और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार पर चर्चा होगी। उनके साथ सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू भी पहुंचे हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के किरण सिंह देव फिर से प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ…