Browsing: Breaking News Jharkhand

झारखंड के लोहरदगा में समाचार संकलन के दौरान पत्रकार आनंद कुमार सोनी पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 27 अक्टूबर की दोपहर करीब पौने तीन बजे निंगनी गांव के सती बांध बच्चा मसना के पास की बताई गई है। पत्रकार का आरोप है कि अवैध जुए के कारोबार से जुड़ी जानकारी जुटाने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने, आरोपितों की गिरफ्तारी, मेडिकल जांच, सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।