बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। जिले के सनवाल थाना अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सौतेले पिता ने अपनी हवस का शिकार 12 वर्षीय बेटी को बनाया है। सनवाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता की पांच वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। जिसके बाद दो वर्ष पहले पीड़िता की मां से आरोपी पिता चूड़ी विवाह करके 04 बच्चों के साथ अपने घर लेकर आया था लेकिन पिता की अपनी 12 वर्षीय सौतेली पुत्री पर ही नियत खराब हो गई। बीते रविवार की दोपहर पीड़िता घर नहीं थी जिसे ढूंढने के लिए उसकी मां घर से कुछ दूर पर स्थित तालाब के पास पहुंची जहां आरोपी पिता नाबालिग लड़की के कपड़े उतार उसके साथ बेरहमी से दुष्कर्म कर रहा था।
दुष्कर्म कर आरोपी पिता फरार
दुष्कर्म करते देख पीड़िता की मां पति के चंगुल से अपनी बच्ची को छुड़ाते हुए घर ले आई लेकिन आरोपी सौतेले पिता की हवस यहां भी नहीं रुकी। देर रात उसने अपनी पुत्री को फिर कमरे में ले गया। जहां जल्लादों की तरह उसने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गया।
पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर सनवाल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता के विरुद्ध
अपराध क्रमांक 61/24 धारा 64(2)f, 65(2) BNS 04,06 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सोमवार को गिरफ्तार करने के बाद आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
ये भी पढ़िए………….