बलरामपुर (Scam In Ramanujganj)। शनिवार को रामानुजगंज पुलिस ने शासकीय राशि गबन मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रामानुजगंज जल संसाधन विभाग क्रमांक 2 में 8 करोड़ 87 लाख 54 हजार 524 रुपए की शासकीय राशि गबन के आरोपियों के सहयोगी योगेश्वर स्वरूप भटनागर को गिरफ्तार कर ली है। पुलिस ने उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया है। जहां उसे जेल दाखिल कर दिया गया।
Scam In Ramanujganj: 8 करोड़ से अधिक शासकीय राशि का घोटाला
पुलिस के द्वारा आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार, (Scam In Ramanujganj) 17 मार्च 2023 को जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एनसी सिंह के शिकायत पर तत्कालीन एसडीओ संजय कुमार ग्रायकर, वरिष्ठ लेखा लिपिक मिथलेश कुमार पांडेय और डेटा एंट्री ऑपरेटर नीरज अभिषेक एक्का के खिलाफ रामानुजगंज पुलिस ने केस दर्ज की।
आवेदन में कहा गया था कि संभागीय अधिकारियों के द्वारा भू-अर्जन की राशि को व्यक्तिगत खातों में गैर नियमावली व अनियमित तरीके से राशि का समायोजन किया गया। (Scam In Ramanujganj) राशि को निजी खातों में कुल 8 करोड़ 87 लाख 54 हजार 524 रुपए डाले गए। जिसके बाद रामानुजगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 72/2023 धारा 420,467,468,471,409,120 (बी) भादवि पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही में जुट गई।
आरोपियों का सहयोगी अंबिकापुर से गिरफ्तार
जिसके बाद फरार चल रहे तीनों आरोपियों को इससे पूर्व पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में आगे की विवेचना जारी थी। (Scam In Ramanujganj) जिसके बाद गबन मामले में आरोपियों का सहयोगी योगेश्वर स्वरूप भटनागर जो अपने व्यक्तिगत खाते में गबन की राशि एक करोड़ 56 लाख रुपए को हस्तांतरित कराया था और कई वर्षों से फरार चल रहा था। सूचना पर रामानुजगंज पुलिस ने अंबिकापुर से उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की।
पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ सबूत पाए जाने एवं आरोपी के द्वारा गबन मामले में भागीदारी स्वीकार किए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में रामानुजगंज थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी, एएसआई अतुल दुबे, हेड कांस्टेबल नारायण तिवारी, हेड कांस्टेबल मायापति सिंह, जगमोहन तिर्की का महत्तपूर्ण योगदान रहा।
ये भी पढ़िए……….