
बलरामपुर (NHM employees on strike)। बलरामपुर जिले के साप्ताहिक बाजार में छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर बीते 15 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है। संघ ने कहा कि, जबतक हमारी दस सूत्री मांगे पूरी नहीं होती यह हड़ताल बंद नहीं होगा।
एनएचएम कर्मी विनय यादव ने बताया कि, (NHM employees on strike) हमारी दस सूत्री मांगे जिनमें संविलियन एवं स्थायीकरण, पब्लिक हेल्थ केडर की स्थापना, ग्रेड पे निर्धारण, लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि, कार्य मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता, नियमित भारती में सीटों का आरक्षण, अनुकम्पा नियुकी, मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा, स्थानांतरण नीति, न्यूनतम 10 लाख तक कैशलैस चिकित्सा बीमा सुविधा है।
उन्होंने बताया कि, हमारी इन दस मांगों पर शासन स्तर से पहल नहीं किया गया है। (NHM employees on strike) जिसके कारण हमारा हड़ताल जारी है। जब तक इन मांगों पर शासन कोई संज्ञान नहीं लेती तब तक हमारा हड़ताल जारी रहेगा।

NHM employees on strike : छत्तीसगढ़ सरकार ने कार्य पर लौटने को कहा, बर्खास्तगी की चेतावनी
एनएचएम कर्मी के हड़ताल में जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरीके से चरमरा गई है। इधर, इस मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विरोध प्रदर्शन में शामिल हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्तगी की चेतावनी जारी करते हुए आज शाम तक काम पर लौटने को कहा है। (NHM employees on strike) इससे पहले कल सोमवार को एनएचएम संघ के अध्यक्ष दिलीप मिरी को ज्वाइंट हेल्थ डाइरेक्टर की तरफ से नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस में उन्हें 24 घंटे के भीतर कार्यस्थल पर लौटने के निर्देश दिए गए है।
ये भी पढ़िए………
