नई दिल्ली। कई तारीखें इतिहास में अमर हो जाती हैं। ऐसी ही तारीख है-10 जून। यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास के लिए मील का पत्थर है। यह वही तारीख है जब भारतीय टीम को पहली बार लार्ड्स के मैदान पर टेस्ट मैच में जीत हासिल हुई। कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने 10 जून, 1986 को इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर आकाश चूमा। लार्ड्स को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है। वहां जीत दर्ज करना अपने आप में क्रिकेट के हज के बराबर है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1190: तीसरे धर्मयुद्ध के दौरान रोम के सम्राट फेडरिक बार्बेरोजा की मौत।
1246: नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
1624: हालैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर।
1786: चीन के सिजुआन प्रांत में भूकंप। दादू नदी बांध टूटा। एक लाख लोग मारे गए।
1829: ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस।
1848: न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।
1907: फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर।
1924: फासिस्टों ने रोम में इतालवी समाजवादी नेता जायकोमो मटीओटी का अपहरण कर हत्या की।
1931: नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया।
1934: सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित।
1940: नार्वे ने नाजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1972: मुंबई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।
1983: ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
1999: इंडोनेशियाई स्वतंत्रता समर्थक नेता जोस रामोस होर्ता ने 23 वर्ष बाद स्वदेश लौटने की घोषणा की।
1999: जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।
2001: नेपाल नरेश हत्याकांड की जांच अवधि चार दिन के लिए बढ़ाई गई।
2001: बरलुस्कोनी इटली के प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002: पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ अथवा ‘शाहगोरी’ किया।
2005: भारत और श्रीलंका में शिक्षा और सामुदायिक विकास से संबंधित दो समझौतों पर हस्ताक्षर।
2008: 54वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008: भारत सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए ‘एकीकृत स्पेस सेल’ की घोषणा की।
2008: उत्तरी यूनान में उद्योग संघ के अध्यक्ष जॉर्ज मीनोलास का अज्ञात लोगों ने अपहरण किया।
जन्म
1921: यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति राजकुमार फिलिप (एडिनबर्ग के ड्यूक)।
1938: भारत के प्रमुख उद्योगपति राहुल बजाज।
1955: सुप्रसिद्ध पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण।
1981: भारत के एथलीट देवेन्द्र झाझरिया।
निधन
1957: आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता भाई वीर सिंह।
1987: जीवन (ओमकार नाथ धर) हिन्दी फिल्मों के अभिनेता।
2019: कवि, रंगकर्मी, कहानीकार, नाटककार, फिल्म निर्देशक और फिल्म अभिनेता गिरीश कर्नाड।
महत्वपूर्ण दिवस
-विश्व नेत्रदान दिवस।