Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    • रामानुजगंज की वन वाटिका में नौका विहार से ओपन जिम तक की सुविधा, 1.49 करोड़ से बदलेगी सूरत
    • कन्हर बैरियर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 साल लट्ठा से लदा ट्रक जब्त
    • Big Breaking : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»गुरुजी की छलकती जवानी : कहीं प्रेम कहानी, कहीं छेड़खानी
    Crime

    गुरुजी की छलकती जवानी : कहीं प्रेम कहानी, कहीं छेड़खानी

    Hazaribag: शिक्षक दिवस पर समाज को क्या और कैसे संदेश देंगे राष्ट्र निर्माता, आखिर कैसे पूरा होगा शैक्षणिक इरादा, तार-तार होती गुरु-शिष्य की मर्यादा।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग, डॉ. अमरनाथ पाठक। कुछ गुरुजी की जवानी इस कदर छलक रही है कि अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। दो सितंबर को हजारीबाग स्थित बरही के सनराइज स्कूल के निदेशक सुरेश प्रसाद पर जो आरोप लगा, अगर वह मामला सही है, तो निश्चित रूप से गुरु-शिष्य की परंपरा तार-तार होती दिखाई देती है। यह कोई पहला मामला नहीं है। 

    कई शिक्षकों की छात्राओं के साथ प्रेम कहानी उजागर हुई है। कई ने छेड़खानी की है और कई ने शिष्या के साथ शादी भी कर ली है। उदाहरण इसलिए देना उचित नहीं कि इससे समाज में बदनामी होती है। इस लेख का आशय यह है कि गुरु-शिष्य का रिश्ता बड़ा ही पावन होता है। सदियों से हम गुरु-शिष्य के बारे में पढ़ते और सुनते रहे हैं। वह शिष्य आरुणी का मामला हो या एकलव्य का। लेकिन वर्तमान युग में कुछ गुरुओं की कारस्तानी से पूरा शिक्षक समाज शर्मशार हो रहा है। गुरु ऐसे होते हैं, जिन पर माता-पिता खुद से ज्यादा भरोसा करते हैं। 

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    शिष्य भी माता-पिता के बाद गुरु को ही भाग्य-विधाता मानते हैं। आज कल की छात्र-छात्राएं तो अपने माता-पिता से भी ज्यादा यकीन शिक्षक पर ही करते हैं। शिक्षक ने जो पढ़ा दिया, वह उनके लिए ब्रह्मलकीर बन जाता है। गुरु ने गलती से अगर गलत भी पढ़ा दिया, तो बच्चे गुरुवाणी को ही सही ठहराते हैं। इस विश्वास की हत्या करना कहां तक उचित है ? गुरु बच्चों के सबसे बड़े आइकॉन होते हैं। लेकिन कुछ शिक्षक इस महत्व और मर्यादा को नहीं समझ उस भरोसे का खून कर रहे हैं। नतीजा भी उन्हें ही भुगतना पड़ता है। 

    फोटो: छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में लोगों की पिटाई से घायल बरही के सनराइज स्कूल के निदेशक और स्कूल में हंगामे के दौरान पहुंची पुलिस।

    अब बरही सनराइज स्कूल का मामला ही ले लीजिए, तो छात्रा के पिता के आरोप के अनुसार दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास कितना घिनौना कदम है। दो दिन के बाद शिक्षक दिवस आ रहा है। ऐसी वारदात से शिक्षक समाज को क्या और कैसे संदेश देंगे, यह आत्ममंथन और गहन चिंतन का विषय है। अगर गुरु ही गलत राह अख्तियार करेंगे, तो नौनिहालों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, यह सोचने वाली बात है। बहरहाल, कुछ ही शिक्षक ऐसी कुत्सित मानसिकता के हैं, जिन पर निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 

    शिक्षक राष्ट्रनिर्माता हैं और देश का भविष्य कहे जाने वाले नौनिहालों का जीवन गढ़नेवाली डोर उन्हीं के हाथों में हैं। इतिहास गवाह है कि पर्दे के पीछे से शिक्षकों की बेहतर और सकारात्मक भूमिका से शिष्य सर्वोच्च पायदान पर पताका लहराने में कामयाब हुआ है। ऐसे में हम पूरे शिक्षक समाज को ऐसे कृत्य का जिम्मेवार नहीं मान सकते। 

    शिक्षकों की बदौलत ही संपूर्ण विश्व में शिक्षा की लौ जल रही है। इस शिक्षक दिवस पर हम ऐसे गुरुओं को सादर सह शत-शत नमन करते हैं और विनती करते हैं कि समाज में फैले अंधकाररूपी मानसिकता को दूर करने में हमेशा की तरह सदैव ज्ञान का दीप जलाते रहें। 

    ये भी पढ़िए………

    गिरिडीह में जमीन विवाद में टांगी से मारकर एक की हत्या, आरोपित फरार

    Views: 1,189
    Barhi Sunrise School Hazaribag News Hazaribag Offbeat News
    Previous Articleगिरिडीह में जमीन विवाद में टांगी से मारकर एक की हत्या, आरोपित फरार
    Next Article बलरामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    नशे में वाहन चलाने वालों पर बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई, 9 महीने में 1001 प्रकरण दर्ज

    October 3, 2026

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण

    October 9, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.