बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के विजयनगर सर्किल के जंगल में रविवार काे तेंदुए की फुटमार्क्स दिखने से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। विभाग के द्वारा लोगों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के विजयनगर सर्किल के कंपार्टमेंट नंबर पी3532 में तेंदुए की फुटप्रिंट मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दे दी है। वन विभाग अलर्ट मोड पर है। ग्राम पीपरोल और मितगई में लगातार मुनादी कराई जा रही है। वन विभाग फुटप्रिंट को ट्रैक कर तेंदुए को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।

रामानुजगंज रेंजर निखिल सक्सेना ने बताया कि, विजयनगर सर्किल के कंपार्टमेंट नंबर 3532 में तेंदुए का फुटप्रिंट आज दिखा है। आसपास के गांव के लोगों को जंगल में ना जाने को कहा गया है। जंगल से लगे कई गांवों में अलर्ट जारी करते हुए तेंदुए के मूवमेंट की मुनादी कराई गई है। रेंजर ने बताया कि, वन विभाग की टीम कैमरे की मदद से तेंदुए को ट्रैक कर रही है। लगातार गश्त भी किया जा रहा है। लोगों को सलाह दी जा रही है वे घरों में ही रहे। शाम के बाद जंगल की तरफ न जाएं।
ये भी पढ़िए………
ओडिशा के पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 50 से अधिक घायल