रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज मंगलवार काे कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में आर्थिक नाकेबंदी करेगी। सभी नेशनल हाईवे पर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे और ईडी की कार्रवाई के विरोध में हाईवे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस का चक्का जाम प्रदर्शन 2 घंटे तक चलेगा. इसके लिए कांग्रेस ने दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक का समय निर्धारित किया है।
उल्लेखनीय है कि 18 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी होने के बाद कांग्रेस ने 19 जुलाई को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईडी और केंद्रीय जांच एजेंसीयों के दुरुपयोग के विरोध में प्रदेश भर में चक्का जाम करने का ऐलान किया था। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अलग-अलग हाईवे पर चक्का जाम करने के लिए प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं।
ये भी पढ़िए……..