Author: Vishnu Pandey

विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। आज गुरुवार को मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर तातापानी महोत्सव का सीएम विष्णुदेव साय के द्वारा शुभारंभ हुआ। यहां जिले को 177.34 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है। तीन दिवसीय महोत्सव में बॉलीवुड, छालीवुड और भोजपुरी स्टार के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन होगा। 300 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया आशीर्वाद, 193 विकास कार्यों का शिलान्यास  तातापानी के तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद सीएम विष्णुदेव साय बच्चों के साथ पतंग उड़ाए उसके बाद मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत 300 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिए। इसके बाद सीएम ने…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर बलरामपुर जिले के पत्रकार उबाल में है। बलरामपुर जिले के पत्रकार रामानुजगंज थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या से बलरामपुर के पत्रकार व्यथित हैं। हमारी संवेदनाएं साथी पत्रकार मुकेश और उनके परिवारवालों के साथ है। पत्रकार कल्याण संघ बलरामपुर के हम सभी पत्रकार कड़ी कार्रवाई के साथ छः सूत्री मांग कर रहे है। पत्रकारों की छह सूत्री मांगें 1. बीजापुर सहित बस्तर संभाग में सुरेश…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के छतवा जंगल में नर हाथी का शव बीते माह 19 दिसंबर को मिला था। इस मामले में वन विभाग ने दो आरोपी हरि सिंह और परमेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया था जबकि दो और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को इस मामले में वन विभाग को सफलता मिली है। दो और आरोपी गिरफ्तार : वन विभाग ने गुरुवार को गोवर्धन उर्फ राकेश कोरवा (36) और बालदेव सिंह (48) को गिरफ्तार कर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,50,51 और 52 के तहत मुख्य न्यायिक…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। जिले के ग्राम पंचायत खड़ियादामर में बुधवार को पवई वाटरफॉल में नहाने के दौरान डूबे युवक का आज दूसरे दिन कड़ी मशक्कत के बाद शव मिला। कोतवाली पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा दी। जहां पीएम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, नए साल के पहले दिन दिलीप कुमार (16) चंपापुर निवासी अपने दोस्तों के साथ पवई वाटरफॉल घूमने के लिए आया था। घूमने के दौरान 120 फीट ऊंचाई में जाकर अपने दोस्तों के साथ खाना बनाया और खाने के…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। जिले के सनवाल थाना अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सौतेले पिता ने अपनी हवस का शिकार 12 वर्षीय बेटी को बनाया है। सनवाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया। जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता की पांच वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। जिसके बाद दो वर्ष पहले पीड़िता की मां से आरोपी पिता चूड़ी विवाह करके 04 बच्चों के साथ अपने घर लेकर आया था लेकिन पिता की अपनी 12 वर्षीय सौतेली पुत्री पर ही नियत खराब हो गई।…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। शनिवार को सरगुजा उड़नदस्ता, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल के द्वारा सूचना पर वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मौके पर पहुंच वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र, रामानुजगंज वन परिक्षेत्र एवं बलरामपुर वन परिक्षेत्र की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए रामानुजगंज के पलटन घाट समीप तेंदुए और भालू की खाल के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार की है। दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, वाहन भी जब्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 2 बजे अनिल कुमार (24) बभनी निवासी एवं रामबचन (39) पुरानडीह निवासी को तेंदुए एवं भालू की खाल सहित दो दोपहिया वाहन को भी जब्त किया…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी हो गई है। अधिसूचना के अनुसार रामानुजगंज नगर पंचायत की वर्तमान सीमाएं ही प्रस्तावित नगर पालिका की सीमाएं होंगी। इधर, पूरे रामानुजगंज में खुशी का माहौल है। नगरवासी आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। आपको बता दें, नगर पंचायत रामानुजगंज प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पंचायत है। रामानुजगंज को वर्ष 1942 में नगर पालिका का दर्जा दिया गया था। वर्ष 1993 तक यह नगर पालिका रहा। तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार ने 73वें संशोधन में कम आबादी के कारण…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। यातायात नियमों की जानकारी होने पर भी लोग लापरवाह नजर आ रहे है। नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात विभाग जुर्माना भी वसूल रही है। यातायात विभाग के द्वारा 1 जनवरी से 24 दिसंबर तक अभियान चलाकर 13,307 लोगों पर चालानी कार्रवाई की है, जिनसे करीब 45 लाख 16 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है।  सालभर में 212 लोगों ने जान गंवाई जिले के यातायात प्रभारी विमलेश देवांगन ने बताया कि इस वर्ष 1 जनवरी से 24 दिसंबर के मध्य जिले में 323 सड़क दुर्घटनाएं हुई है। जिसमें 212 लोगों ने जान गंवा दी है और…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के छतवा जंगल में नर हाथी का शव गुरुवार को मिला था। इस मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग ने दो आरोपियों को पकड़कर जेल दाखिल कर दिया है बाकी दो फरार चल रहे आरोपियों की तलाश जारी है। करंट से हुई हाथी की मौत रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के कंपार्टमेंट पी 3472 छतवा जंगल में बीते गुरुवार को नर हाथी की मौत हुई थी। वन विभाग ने वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,50,51,52 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। बताया जा रहा है कि जांच में हाथी की…

Read More

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के मदनपुर गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी के बीच झगड़े ने रौद्र रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने दुकान में रखी पांच लीटर वाली पेट्रोल की जर्किंग अपने ऊपर डाल माचिस मार ली। पति को बचाने निकली पत्नी भी इसमें झुलस गई। चीख पुकार सुन गांव के लोग एकत्रित हो गए। दोनों दंपत्ति को वाड्रफनगर सौ बिस्तरीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में पति बुरी तरह से झुलस गया है। डॉक्टरों ने बताया कि पति के शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया…

Read More