- गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस
- JPSC-JSSC गड़बड़ी के खिलाफ 10 दिन से छात्रों का सत्याग्रह, 6 अगस्त को विधानसभा मार्च; सरकार ने कमेटी बनाने की बात कही
- शिबू सोरेन की प्रतिमा के अनावरण पर भावुक हुए हेमंत, बोले- पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी, उनके संघर्ष से सीख लेना हमारा कर्तव्य
- रांची में चट्टान पर मिला अज्ञात युवक का शव, गले पर धारदार हथियार के निशान से गहराया हत्या का शक
- DEO कार्यालय में वित्तीय अनियमितता की जांच करने पहुंचे अपर कलेक्टर, भंडार गृह का सत्यापन नहीं हो सका; बोले- गंभीर अनियमितता की आशंका
- रांची में रात के अंधेरे में मचा हड़कंप, एक के बाद एक कई गाड़ियों के शीशे तोड़े; डीएसपी की गाड़ी भी नहीं बची
- हाथी दांत की तस्करी का बड़ा खुलासा, रामानुजगंज की धर्मशाला में 3 हाथी दांत जब्त; तीन आरोपी जेल भेजे गए
- रामानुजगंज में कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; 50 लाख से अधिक नुकसान का अनुमान
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नई दिल्ली। साल 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड में सुप्रीम कोर्ट ने दोषी को बड़ी राहत दी है। अदालत ने इस मामले में दोषी फारुक को जमानत दे दी है। दोषी 17 साल से जेल में बंद है। उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। फारुक को जमानत देते वक्त अदालत ने कहा कि वो 17 साल जेल में सजा काट चुका है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने दोषियों में से एक फारुक की ओर से पेश वकील की दलील पर विचार किया। फारुक के वकील ने कहा कि अब तक की अवधि को…
रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को जान से मारने की धमकी दी गई है। बोकारो स्थित आवास पर बुधवार को स्पीड पोस्ट से पत्र आया। पिछले तीन दिनों से स्पीड पोस्ट के माध्यम से तीन चिट्ठी में शिक्षा मंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र भेजने वाले व्यक्ति ने इंटर और डिग्री कॉलेजों का अनुदान बढ़ाने एवं 1932 के खतियान संबंधी बात नहीं करने की धमकी दी है। शुरुआती जानकारी में यह बता सामने आई है कि चिट्ठी हजारीबाग से भेजी गई है। पत्र में लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश…
हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग के विवेकानंद सभागार में 16-17 दिसंबर को नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में ‘भारत के नवनिर्माण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भूमिका’ विषय पर देश भर के कई विद्वान अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। प्रथम सत्र में सेमिनार का उद्घाटन 16 दिसंबर की सुबह नौ बजे बतौर मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) हजारीबाग के कुलपति प्रोफेसर डॉ मुकुल नारायण देव करेंगे। उनके साथ विभावि के रजिस्ट्रार डॉ बी के गुप्ता…
छपरा। जहरीली शराब पीने से बुधवार की देर रात तक 31 लोगों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शासन अभी से शराब तस्करों की धर-पकड़ में जुट गया है। मेन सप्लायर पिता-पुत्र समेत 40 लोग पकड़े गए हैं। सरकार भी देर-सबेर जवाबदेह अफसरों पर कार्रवाई करेगी। परंतु मौत की नींद सुला देने वाली शराब की खेप बनाई कहां गई, इसे भेजा किसने और कैसे तथा इसे लोगों तक सुलभ किसने किया और पी किन क्षेत्रों में गई, यह सवाल हर संवेदनशील व्यक्ति के मन में कौंध रहा है, जो इन असमय मौतों से स्तब्ध है। 3-4 किमी…
बिलासपुर। हिस्ट्रीशीटर व कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की बुधवार की शाम दो कार में आए अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गए। संजू अपने फार्म हाउस से कार से लौट रहा था। इस वारदात के पीछे जमीन विवाद और पारिवारिक दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि संजू अपनी दबंगई से जमीन पर कब्जा करने का काम भी करता था। इसके चलते उसकी कई लोगों से दुश्मनी थी। पिता व भाई ने भी उसके खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस नाकेबंदी कर आरोपितों की तलाश में जुटी थी। प्रोफेशनल…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में बुधवार सुबह एक 17 साल की छात्रा पर एसिड फेंकने के घटना हुई थी, जिससे राजधानी समेत पूरा देश का दिल दहल गया था। इस मामले में अब पुलिस ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर पता चला है कि आरोपित से छात्रा ने दोस्ती तोड़ ली थी, जिस बात से नाराज होकर उसने तेजाब से हमला किया है। दिल्ली महिला आयोग ने मामले को लेकर उठाए सवाल दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रशासन पर कई सवाल…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सर्वर पर हुए साइबर अटैक को लेकर बुधवार को बड़ा खुलासा हुआ है। केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी के मुताबिक एम्स के सर्वर यह हमला चीन से हुआ था। हैकर्स ने 100 सर्वर में से पांच को हैक कर लिया था। हालांकि अब इन पांचों सर्वर से डाटा वापस हासिल कर लिया गया है। हांगकांग की दो ई-मेल ID से सर्वर पर हुआ था अटैक उल्लेखनीय है कि 23 नवंबर को एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक हुआ था। यह साइबर अटैक…
छपरा। शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। सारण जिले में जहरीली शराब पीने से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 21 पहुंच चुका है। इसमें सबसे अधिक मसरख के 10 लोगों की मौत हुई है। जबकि अमनौर के तीन एवं मढ़ौरा के एक व्यक्ति शामिल है। वहीं, आधा दर्जन से अधिक लोगों का उपचार सदर अस्पताल एवं पटना के पीएमसीएच में चल रहा है। मृतकों के कई परिजन बीमारी से मौत होने की भी बात बता रहे हैं। पुलिस प्रशासन इस घटना पर कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है।पुलिस कप्तान…
तवांग। अरुणाचल में भारत और चीन के सैनिकों में झड़प का एक वीडियो सामने आया है। इसमें चीनी सैनिकों ने जैसे ही टेम्परेरी वॉल पर लगी तारबंदी को तोड़कर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की, मुस्तैद भारतीय सैनिकों ने इनका जमकर मुकाबला किया और इन्हें खदेड़ दिया। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह भारतीय-चीनी सैनिकों की भिड़ंत का है। हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। 2 मिनट 47 सेकेंड का वीडियो में क्या है 2 मिनट 47 सेकेंड के इस वीडियो में भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों का जमकर…
रांची। उत्तराखंड हाई कोर्ट के जज संजय कुमार मिश्रा झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेज दी है। बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन 19 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसको देखते हुए सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने झारखंड हाई कोर्ट सहित तीन हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति की है। उत्तराखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस भी रह चुके फिलहाल केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद संजय कुमार मिश्रा को झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस…
