- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
- खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे केबल टूटा, 20 फीट नीचे गिरी ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
- सरहुल शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा बच्चा रांची पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिजनों से मिला
- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची : रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र स्थित उषा मार्टिन फैक्टरी में सोमवार को अचानक आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि आग फर्निस डिपार्टमेंट में लगी है। पुलिस ने बताया कि आग को बुझाने का प्रयास जारी है। इसे भी पढ़िए….. https://offbeatnews.in/jharkhand-got-a-big-gift-ranchi-howrah-vande-bharat-train-will-run-soon-passengers-will-reach-howrah-from-ranchi-in-just-four-hours-55-minutes-read-full-news/
रांची (विष्णु पांडेय) : झारखंड के लोगों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। रांची से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन चलेगी। रांची से हावड़ा के बीच यह ट्रेन चलेगी। लंबे समय से इस रास्ते पर वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। रेल मंत्रालय ने दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव पर रांची रेल डिवीजन और रेल मंत्रालय तैयारी कर रहे हैं। रेल मंत्रालय देश के 40 रूट पर ट्रेन 18 चलाने की तैयारी है। इसमें रांची-हावड़ा ट्रेन को भी शामिल किया गया है। वंदे भारत ट्रेन चलने से हावड़ा से रांची आने में समय…
रांची : झारखंड में ठंड बढ़ गयी है। अभी इसी तरह का मौसम 5 जनवरी तक रहने की संभावना जाहिर की गयी है। छह जनवरी से ठंड और बढ सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले समय में ठंड और बढ़ सकती है। सुबह में कोहरे और धुंध का भी असर लोगों पर पड़ेगा। दिन में मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है। और बढ़ेगी ठंड मौसम विज्ञान विभाग रांची के अनुसार आने वाला दिन औऱ ठंड होगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है। पहले अगले 3-4 दिन…
हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिसने साल के पहले दिन ही ऑपरेशन चलाकर अफीम का बड़ा खेप किया है.लगभग 1 करोड़ रुपया और 13 लाख रुपया नगद बरामद किया है. हजारीबाग एसपी ने जानकारी दिया कि गुप्त सूचना मिली थी कि केरेडारी थाना अंतर्गत अफीम का गोरखधंधा चल रहा है. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए घोलटावीर टोला अंतर्गत कामेश्वर साहू के घर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस को घर तलाशी के क्रम में प्लास्टिक के 30 लीटर वाली बाल्टी में 19 किलो 400 ग्राम अफीम और दूसरे कमरे में 13 लाख रुपया बरामद…
रांची (विष्णु पांडेय) : सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने का विरोध पूरे देश में हो रहा है। देश की राजधानी सहित कई राज्यों में इसे लेकर जैन समाज विरोध प्रदर्शन कर रहा है। अब झारखंड में भी इसे लेकर आंदोलन की रणनीति तैयारी की जा रही है। सड़क पर उतरेगा जैन समाज गिरिडीह में भी जल्द ही जैन समाज सड़क पर उतरने की रणनीति तैयार कर रहा है। चार-पांच दिनों में सम्मेद शिखर पारसनाथ को पर्यटन स्थल बनाने के प्रस्ताव के विरोध में जैन समाज के लोग गिरिडीह में मौन जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे हैं। अब तक…
रांची : लंबे समय से सब्जी मार्केट की वजह से कोकर-लालपुर सड़क पर लग रहे जाम से अब मुक्ति मिल जाएगी। नए साल में इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यहां दुकान लगाने वाले वेंडर्स की लिस्ट तैयार की गयी है। प्राप्त आवेदन के आधार पर 245 दुकानदार ही सही पाए गए हैं। ऐसे में लिस्ट में जिनके नाम सही पाए गए हैं, उन्हें डिस्टिलरी पूल के पास बनाए गए दुकान में शिफ्ट किया जाएगा। नगर निगम सूत्रों के मुताबिक 15 जनवरी तक सभी शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद से इस सड़क पर आना-जाना आसान हो जाएगा। 630…
रांची। राजधानी रांची में लोग नए साल का स्वागत हंसी-खुशी कर रहे हैं। पहली जनवरी की शुरुआत लोगों ने मंदिरों में पूजा पाठ के साथ की। सुबह से ही राजधानी रांची के मंदिरों में भारी भीड़ देखी गयी। रातू रोड इलाके में मौजूद ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में तड़के पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। यहां पूजा पाठ का सिलसिला देर दोपहर तक चलता रहा। इसके साथ ही मेन रोड स्थित संकट मोचन मंदिर, चर्च रोड स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर, बगलामुखी मंदिर में भी लोगों का तांता लगा रहा। शहर का शायद की कोई मंदिर हो जहां…
नई दिल्ली। दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक कार ने रविवार तड़के एक महिला को कई किमी तक घसीटा। इससे उसकी मौत हो गई। चालक ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मारी थी। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। शव को कई किमी तक घसीटने से महिला के कपड़े फट गए थे। पुलिस के अनुसार, कंझवाला थाने में तड़के 03:24 बजे पीसीआर कॉल आई कि एक कार को एक शव के साथ घसीटते हुए देखा गया है। सुबह 4:11 बजे एक और पीसीआर कॉल आई, जिसमें बच्ची का शव सड़क पर पड़ा होने की बात…
हजारीबाग : झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत टेकलाल महतो के बड़े पुत्र और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव राम प्रकाश भाई पटेल का साल 2023 के पहले दिन एक जनवरी को अपोलो अस्पताल, नई दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया. मार्च 2022 में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और नाजुक स्थिति में उन्हें रांची से दिल्ली ले जाया गया था. लंबे दिनों से उनका इलाज अपोलो अस्पताल दिल्ली में चल रहा था. अचानक यह दुखद खबर आई. राम प्रकाश भाई पटेल मांडू विधानसभा सीट पर झामुमो की टिकट से दो बार चुनाव लड़ें थे. गिरिडीह संसदीय सीट पर 2005…
नई दिल्ली। झारखंड में स्थित जैन तीर्थ सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने का विरोध बढ़ता जा रहा है। इस पर रविवार को मुंबई, अहमदाबाद और दिल्ली में जैन समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोग दिल्ली के प्रगति मैदान और इंडिया गेट पर इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारियों के एक डेलिगेशन ने इस संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वो झारखंड सरकार के सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के खिलाफ है। यह जैन समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। इससे तीर्थ को नुकसान होगा। प्रदर्शनकारी…