Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

हजारीबाग : दामोदर घाटी निगम की हजारीबाग परियोजना में तीन दिवसीय अखिल घाटी कैरम प्रतियोगिता का आयोजन डीवीसी क्लब में किया गया. इस प्रतियोगिता की विजेता टीम एमटीपीएस तथा उप विजेता टीम सीटीपीएस रही. इस प्रतियोगिता के महिला एकल वर्ग में विजेता छाया कुमारी, बीटीपीएस और उप विजेता काबेरी नायक, एमटीपीएस रहीं. पुरूष एकल वर्ग के विजेता अमर कुंडू, सीटीपीएस तथा उप विजेता तन्मय कुमार दलाई, एमटीपीएस रहे. एक से तीन फरवरी तक चली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि संजय कुमार, निदेशक भूमि संरक्षण विभाग व परियोजना प्रधान, डीवीसी हजारीबाग एवं विशिष्टि अतिथि डॉ अशोक कुमार, मुख्य चिकित्सा…

Read More

हजारीबाग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने 1 फरवरी 2023 को लोकसभा में वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत किया। अमृत काल के इस बजट की देश भर में सराहना की जा रही है। हम सभी अवगत हैं कि माननीय सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा देश के जाने-माने वित्तीय मामलों के विशेषज्ञों में से एक हैं। वे देश भर के मीडिया चैनलों पर जनता को बजट सरल रूप में समझा रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज हज़ारीबाग व रामगढ़ के प्रेसबंधुओं को बजट पर प्रेसवर्ता के…

Read More

जमशेदपुर : जोनल आईजी पंकज कंबोज ने एसएसपी को निर्देश दिया है कि छेड़खानी का मामला दर्ज होने के बाद आरोपी का नाम गुंडा रजिस्टर में डाला जाए। इससे उनको पासपोर्ट बनाने से लेकर चरित्र प्रमाणपत्र बनाना मुश्किल होगा। इतना ही नहीं, पुलिस धारा 107 और धारा 109 के तहत उन पर हमेशा कार्रवाई करेगी। आईजी गुरुवार को पहली बार शहर पहुंचे और एसएसपी कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण करने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छेड़खानी के अलावे शहर में गांजा, अफीम, ब्राउन शुगर (एनडीपीएस एक्ट) के कारोबार में संलिप्त लोगों का…

Read More

रांची (विष्णु पांडेय) : शहर के करमटोली चौक के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई। डॉक्टर सौरभ कुमार शर्मा करम टोली चौक की तरफ होते हुए रिम्स जा रहे थे उसी दौरान एक स्कूली बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल डॉक्टर को रिम्स में इलाज के लिए भेजा लेकिन डॉक्टर ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डॉ शर्मा अपनी स्कूटी से रिम्स की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान एक स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी।…

Read More

हरदोई : सपा प्रमुख अखिलेश यादव के काफ‍िले में बड़ा हादसा हो गया। इसमें कई लोग घायल हो गए। जिन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ उनके काफ‍िले में कई गाड़‍ियां चल रही थीं। बताया जा रहा है कि यह गाड़‍ियां आपस में टकरा गईं। करीब 6 गाड़‍ियां टकराई हैं। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायलों को ले जाया गया अस्‍पताल गाड़‍ियां टकराने के बाद काफ‍िले में ही शा‍मिल कई लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्‍पताल ले…

Read More

आगरा: भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज से 10 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हरीपर्वत थाने में क्रिकेटर के पिता लोकेंद्र चाहर ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि हैदराबाद निवासी ध्रुव पारीक और कमलेश पारीक ने व्यापार के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। बताते चलें कि शाहगंज क्षेत्र की मान सरोबर कालोनी में दीपक चाहर का परिवार रहता है। आरोपित हैदराबाद क्रिकेट एसोशिएशन के पदाधिकारी रहे हैं। आरोपित ने संजय प्लेस में डीलिंग की थी। 7 अक्टूबर 2022 को 10 लाख रुपये लिए थे। शिकायत के अनुसार अभी तक रुपये…

Read More

रांची। स्मार्ट मीटर लगाने में अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी मेसर्स जीनस और उस एरिया के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक (वाणिज्य एवं ऊर्जा लेखांकन) मनीष कुमार ने गुुरुवार को यह चेतावनी दी। वह स्मार्ट मीटर लगाने वाली एजेंसी मेसर्स जीनस व संबंधित वेंडर के साथ निगम मुख्यालय में बैठक कर रहे थे। बैठक में अधिकारियों व एजेंसी को निर्देश दिया कि विभाग द्वारा टीम बनाकर वैसे परिसर की जांच कराई जाए, जहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। यदि गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई की जाए। स्मार्ट मीटर…

Read More

कोडरमा (अरुण सूद )। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक सुधार हेतु बैठक आहूत की गयी। बैठक में मुख्य रुप से आगामी बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी मॉडल सेट बच्चों को हल करवाने एवं मॉडल सेट आधारित प्रश्न प्रैक्टिस करवाने हेतु रणनीति पर चर्चा किया गया। इसके साथ ही प्रोजेक्ट रेल के तहत चल रहे टेस्ट की भी समीक्षा किया गया। उपायुक्त आदित्य रंजन ने सभी शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए प्री-बोर्ड आयोजित करते हुए टेस्ट…

Read More

मुंबई : भूषण कुमार अब कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को म्यूजिक की दुनिया में लॉन्च करने वाले हैं। एक बैकअप सिंगर होने से लेकर एक रियलिटी शो में भाग लेने और लेजेंड्री लता मंगेशकर से तारीफ हासिल करने के बाद टी-सीरीज़ के साथ एक गाना लॉन्च करने तक, कपिल शर्मा ने वकाई काफी लंबा रास्ता तय किया है। कपिल शर्मा का डेब्यू सिंगल ‘अलोन’ टी-सीरीज की नवीनतम प्रस्तुति के रूप में संगीतप्रेमियों के लिए 9 फरवरी को जारी होगा।  वैसे भी भूषण कुमार को नए प्रतिभाशाली कलाकारों का सही उपयोग करने के लिए जाना जाता है और वे उन कलाकारों को सही प्लेटफार्म प्रदान करते हैं,…

Read More

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान घायल हो गये हैं। तीनों को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है। चाईबासा जिले में एक बार फिर नक्सलियों के द्वारा लगाया गया आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में नक्सल अभियान में लगे तीन जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने  घटना की पुष्टि की है। इसमें सीआरपीएफ 60 बटालियन के 3 जवान घायल हुए हैं, जिनकी पहचान हेड कांस्टेबल आरओ राकेश पाठक, सिपाही बी डी अनल और सिपाही पंकज यादव के रूप में हुई है।  शीर्ष नक्‍सली नेताओं को पकड़ने का अभियान जारी गौरतलब है कि…

Read More