Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नक्सल हिंसा में मारे गए नेताओं से जुड़ा मामला संसद में उठा। लोकसभा में अपनी बात रखते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद अरुण साव ने निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जानबूझकर भाजपा के लोगों की हत्या करने की साजिश की जा रही है। हमारे लोगों की सुरक्षा वापस ले ली गई। संसद में साव ने कांग्रेस को इसका जिम्मेदार बताया। सांसद अरुण साव छत्तीसगढ़ में पिछले 30 दिनों में 4 भाजपा पदाधिकारियों की निर्मम हत्या पर कांग्रेस के खिलाफ लोकसभा में जमकर बरसे। साव ने कहा कि भाजपा…

Read More

लोहरदगा: पुलिस ने अवैध रूप कोयला ढुलाई करते एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक के चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि लोहरदगा के रास्ते कोयला का अवैध कारोबार किया जा रहा है। लोहरदगा एसपी आर राम कुमार के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव के नेतृत्व में शंख नदी मोड़ के समीप पुलिस वाहन जांच अभियान चलाया।  इस दौरान कोयला लदे चार ट्रक को रोककर कागजात की जांच की गई जिसमें तीन ट्रकों के कागजात सही…

Read More

कोडरमा (अरुण सूद)। अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में फायर सेफ्टी ऑडिट, फायर फाइटिंग उपकरण अधिष्ठापन करने हेतु बैठक आहूत किया गया। बैठक में नगर परिषद् झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा/डोमचांच के पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए। अनुमंडल पदाधिकारी ने नगर परिषद् झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा/डोमचांच को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर निकाय क्षेत्र अंतर्गत व्यावसयिक भवन, अस्पताल, विद्यालय, फैक्ट्री, आवासीय भवन, होटल इत्यादि का फायर सेफ्टी ऑडिट करना सुनिश्चित करेंगे। भवन में लगे अग्नि सुरक्षा उपकरण, बेसमेंट, सीडी आदि की जांच करें। इस प्रक्रिया को अगले 15 दिनों के अंदर पूर्ण करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध…

Read More

तंजौर। तमिल राष्ट्रवादी आंदोलन के नेता पाझा नेदुमारन ने सोमवार को दावा किया कि प्रतिबंधित लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम ( एलटीटीई ) के नेता वेलुपिल्लई प्रभाकरन “स्वस्थ और ठीक” थे और जल्द ही तमिल जाति की मुक्ति के लिए एक घोषणा करेंगे। तंजावुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, नेदुमारन ने कहा कि बदलती वैश्विक स्थिति और राजपक्षे सरकार को हटाने सहित श्रीलंका के राजनीतिक संकट ने लिट्टे प्रमुख को बाहर निकलने के लिए एक नया रास्ता दिया है। पाझा नेदुमारन ने कहा कि ‘तमिझ देसिया थलाइवर’ (तमिल राष्ट्रवादी नेता) प्रभाकरन की मौत के बारे में अफवाहों…

Read More

रांची (विष्णु पांडेय) : राजधानी रांची हिंदपीढ़ी में जो पूरी तरह मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, यहां पर मुस्लिम और अन्य गरीब बच्चो को शिक्षित करने के ख्याल से 15 जनवरी 1998 को संत जीएम स्कूल की स्थापना मो. अर्श के के द्वारा की गई थीं. इलाके में रहने वाले मध्यम वर्ग के गरीब परिवारों के मद्देनजर बेहद कम फीस में विद्यालय की शुरुवात की गई थी, आज पच्चीस वर्ष में एक बड़े स्कूल के रूप में और बहुत ही सुचारू ढंग से पढ़ाए जानें के नाम से प्रसिद्ध है। विद्यालय में अनुशासन से बच्चों की पढ़ाई कराई जाती है, साथ…

Read More

रांची। राजधानी रांची के पांच रूट पर सोमवार को ऑटो नहीं चल रहे हैं। इसे यात्रियों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। शहर के रातु रोड से बिरसा चौक के बीच ऑटो नहीं चल रहे है। इसके अलावा रातु रोड से नगड़ी, रातु रोड से मांडर, रातु रोड से कांके और बरियातू से जाकिर हुसैन पार्क के बीच ऑटो का परिचालन बंद है। अवैध उगाही के विरोध में 1 दिन का चक्का जाम रांची जिला ऑटो चालक यूनियन के अर्जुन यादव ने कहा कि ऑटो चालक से नगर निगम के नाम पर हो रही अवैध उगाही के…

Read More

रांची। सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बड़े पुत्र विवेक कुमार ने रांची में आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। सूत्रों की माने तो, रविवार देर रात उन्होंने संभवतः जहर या नींद की गोली की दवा खा ली। देर रात ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विधायक की पत्नी तारा देवी, उनके छोटे पुत्र तथा पुत्री समेत परिवार के अन्य सदस्य रांची रवाना हो गए। आज उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स ले जाया गया है। विवेक महतो पेशे से इंजीनियर थे। उनकी उम्र लगभग 25 वर्ष थी और वे अविवाहित थे। मालूम…

Read More

मुंबई। बिग बॉस 16 के जिस पल का सभी को बेसब्री से इंतजार था, वह पल रविवार 12 फरवरी को आ ही गया। फैंस अपने चहेते एमसी स्टैन के हाथों में बिग बॉस की ट्रॉफी देखना चाहते थे और उनकी यह ख्वाहिश पूरी भी हुई। इनाम में रैपर को 31 लाख और एक लग्जरी गाड़ी मिली। उनके बाद शिव ठाकरे फर्स्ट रनर अप रहे, जबकि प्रियंका सेकेंड। बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद एमसी स्टैन की खुशी सांतवे आसमान पर है। उन्होंने फैंस को बेशुमार प्यार के लिए धन्यवाद किया है। तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा बिग बॉस…

Read More

रांची। रांची के तीन प्रतिष्ठित कॉलेजो की ऑटोनॉमी (स्वायत्ता) खत्म हो गयी है. अब इन तीनो कॉलेजो के प्रशासनिक, वित्तीय व् शैक्षणिक कार्यो को रांची विश्वविद्यालय ही संचालित करेगा. ऑटोनोमस का दर्जा समाप्त होने से अब इन कॉलेजो के पास वित्तीय व् परीक्षा लेने के जो अधिकार थे, वो खत्म हो गए है. ऑटोनोमस कॉलेज को खुद परीक्षा लेने, मूल्यांकन करने और उसका रिजल्ट प्रकाशन करने का अधिकार होता है, जो अब इन तीन कॉलेजो के पास नहीं रहेगा.  रांची विश्वविद्यालय इन तीन कॉलेजो की गवर्निंग बॉडी को भी भंग कर देगा. रांची विश्वविद्यालय ने इन तीन कॉलेजो की स्वायत्ता…

Read More

रांची। राजधानी के नामकुम में मेराज आलम की कबाड़ी और पुरानी टायर के गोदाम में आग लग गई। आग फैलने से आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल फैल गया। आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते-देखते बगल के घर और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दिया गया। सूचना मिलते  ही मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।  ये भी पढ़िए…. https://offbeatnews.in/chhattisgarh-bike-and-truck-collided-face-to-face-bike-rider-died-on-the-spot/

Read More