Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची : रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जेल चाैक के पास स्थित केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवासीय परिसर में मरी मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद पशुपालन निदेशक ने जेल चाैक के एक किमी के दायरे में स्थित पोल्ट्री फार्म व मुर्गियों का सर्वे करने का निर्देश जिला पशुपालन पदाधिकारी काे दिया है। इस दायरे में आने वाली सभी मुर्गियां मारी जाएंगी। एहतियात के तौर पर 10 किमी क्षेत्र काे सर्विलांस जाेन घोषित कर दिया गया है। डेली मार्केट, लालपुर बाजार, मधुकम, खादगढ़ा, बड़ा तालाब, बरियातू राेड, मोरहाबादी में स्थित पोल्ट्री फार्म सहित रिंग…

Read More

रांची : टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के रांची-पुरुलिया मुख्य मार्ग स्थित महिलोंग के सेंटोरियम में एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने कारोबारी के सिर में गोली मारी और फरार हो गए। आरा गेट निवासी जमीन कारोबारी अनिल यादव उर्फ कल्लू यादव (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली मारनेवाले दोनों अपराधी हेलमेट पहने थे। घटनास्थल पर मृतक और अपराधियों के बीच हाथापाई भी हुई। इसी बीच अपराधियों ने उसके सिर पर दो गोली मारी और फरार हो गए। जानकारी मिलते ही मौके पर एएसपी मूमल राजपुरोहित, टाटीसिलवे थाना…

Read More

कवर्धा। कवर्धा जिले में एक बार फिर से झंडा हटाने को लेकर पुलिस पर पथराव कर दिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला किया। जिसमें एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, एएसपी समेत 16 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पार्टी के(GGP) लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी धर्म गुरु के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोग शुक्रवार को रैली निकाल रहे थे। उसी दौरान यह विवाद हुआ है। हमले के बाद पुलिस ने इन्हें रोकने आंसू गैस छोड़े। बल प्रयोग किया गया। जिसके बाद लोग शांत हुए हैं।…

Read More

कोडरमा (अरुण सूद)। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि झारखण्ड विधानसभा में मतलबपरस्त गठबंधन की झूठी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट, उनकी आदत के अनुरूप झूठ का एक पुलिंदा है। सरकार को हवा हवाई वादे करने से पूर्व यह स्पष्ट करना चाहिए कि पिछले बजट में चालू वित्तीय वर्ष के लिए प्रावधानित राशि और विभिन्न योजनाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई राशि का अधिकांश अबतक खर्च क्यों नहीं हो पाया। जिस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया गया एक भी वादा नहीं निभाया उस सरकार से किसी…

Read More

रांची। तमिलनाडु के कांचीपुरम के किल्लूर गांव में झारखंड के प्रवासी मजदूरों के फंसे होने एवं चेन्नई के कुछ स्थानों से संबंधित वीभत्स वीडियो सोशल मीडिया पर प्राप्त होने के उपरांत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले का संज्ञान लेते हुए पूरी संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल अफसरों को निर्देश देते हुए कहा मजदूरों को सकुशल वापस लाये। हेमंत सोरेन के आदेश के बाद झारखंड पुलिस ने राज्य पुलिस के वरीय एवं कनीय पुलिस पदाधिकारी तथा श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के पदाधिकारियों और राज्य प्रवासी कंट्रोल रूम की सम्मिलित टीम को शुक्रवार को मौके पर जाने के लिए रवाना…

Read More

कोलकाता: एडिनो वायरस की दस्तक से पश्चिम बंगाल में खतरा बढ़ते जा रहा है. अब तक कई बच्चों की मौत सांस संबंधी संक्रमण के चलते हो चुकी है. हालांकि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक दिन पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया है कि एडिनो वायरस को लेकर चिंता करने की कोई वजह नहीं है. लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े डरावने वाले संकेत दे रहे हैं. पता चला है कि पिछले दो महीने में 48 बच्चों की मौत हुई है, जिनमें एडिनो वायरस के लक्षण रहे हैं. सर्दी खांसी और तेज बुखार के साथ आंखों में जलन…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची में दर्दनाक वारदात हुई है. शुक्रवार की सुबह साकची शीतला मंदिर के पास सांड के हमले में 2 लोगों की जान चली गई. घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है. बताया जा रहा है कि सड़क पर घूम रहे सांड ने रास्ते से जा रहे लोगों पर अचानक हमला कर दिया. दो लोगों को उठा कर पटक दिया. इस हमले में दोनों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान विहिप के पदाधिकारी सुमन अग्रवाल के बड़े भाई अशोक अग्रवाल (63) वर्ष तथा सुरक्षा गार्ड का काम करने वाले साकची निवासी राज किशोर सिंह (56)…

Read More

रांची (विष्णु पाण्डेय) : झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गयी. ईडी की टीम ने राजधानी रांची और हजारीबाग में एक साथ 14 ठिकानों पर छापामारी की. इस दौरान हजारीबाग निवासी मो. इजहार अंसारी के घर से  3 करोड़ रुपये कैश बरामद होने की चर्चा है. ईडी के अधिकारियों ने इस संबंध में अभी कोई भी विस्तृत जानकारी देने से इंकार किया है. उनका कहना है कि छापे की कार्रवाई खत्म होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जायेगी. मोहम्मद इजहार अंसारी के घर 3 करोड़ रूपए बरामद होने की चर्चा  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने…

Read More

रांची। मद्धिम संगीत, पक्षियों की चहचहाहट, पतरातु डैम के किनारे बना रिजॉर्ट शुक्रवार को विदेशी मेहमानों की मेहमाननवाजी में व्यस्त था। जी 20 सम्मेलन में शिरकत करने आए मेहमान भी झारखंड के रमणीय वातावरण के कायल हो गए। कुछ मेहमान पलाश के वृक्षों को निहार रहे थे, तो कुछ डैम में बोटिंग का आनंद लेते दिखाई दिए। रिजॉर्ट में मेहमानों का स्वागत झारखंड की संस्कृति और परम्परा के अनुरूप किया गया। ढोल, नगाड़े की थाप पर नृत्य करते झारखंड के कलाकारों ने प्रतिनिधियों का मन मोह लिया। जेएसएलपीएस के उत्पादों के स्टॉल पर मेहमानों ने की खरीदारी जी 20 की…

Read More

रांची : झारखंड विधानसभा में आज राज्य का बजट पेश किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2023- 24 का बजट विधानसभा में पेश किया जा रहा है। यह बजट 1 लाख 16 हजार 418 का है। बजट से पहले वित्तं मंत्री रामेश्वर उरांव ने धरती आबा को नमन किया। बजट को लेकर लोगों के अहम सुझावों का भी जिक्र किया।राज्य की आर्थिक विकास दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। किसानों के लिए खुशखबरी  13 लाख किसानों के खाते में सरकार ने योजना के तहत 416 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद पहुंचाई है। किसानो को राहत देना ऋण…

Read More