- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
- खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे केबल टूटा, 20 फीट नीचे गिरी ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
- सरहुल शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा बच्चा रांची पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिजनों से मिला
- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। कोविड 19 के बाद अब कई राज्यों में एच3एन2 इंफ्लूएंजा का खतरा देखा जा रहा है। इस बीमारी के लक्षण को अगर नजर अंदाज किया गया तो खतरा बढ़ सकता है। इस बीमारी के लक्षण कोरोना से मिलते जुलते हैं अगर इसी तरह का लक्षण आपमें है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। अब जानिए विशेषज्ञ की राय एच3एन2 इंफ्लूएंजा को लेकर रिम्स के विशेषज्ञ डॉ संजय ने बताया है कि अगर आपको लंबे समय से खांसी है, सांस फूल रही है और थकान की शिकायत है तो आपको जांच करानी चाहिए। खांसी ठीक हो जायेगी सोचकर साधारण दवा…
हैम्बर्ग। जर्मनी के दूसरे बड़े शहर हैम्बर्ग में गुरुवार देर रात एक चर्च में फायरिंग हुई। इस घटना में 7 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अब तक मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। कई घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर करीब 10 मिनट तक गोलीबारी करता रहा। पुलिस का मानना है कि हमलावर भी मारा गया है। एक ऑफिसर ने कहा- हमें किसी के फरार होने की खबर नहीं मिली है। फायरिंग की जानकारी मिलने के 15 मिनट…
रांची, ऑफबीट संवाददाता। झारखंड में पूरी तरह से बनी बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म लोहरदगा आज 10 मार्च को पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को वर्षों से था। फिल्म के निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने बताया कि यह उनकी पहली फिल्म है, जिसे उन्होंने निर्देशित किया है। यह बहुत गर्व की बात है कि इस फिल्म में झारखंड के 100 से अधिक कलाकारों ने काम किया है। फिल्म में संजय मिश्रा, विजय राज, अखिलेंद्र मिश्रा जैसे प्रतिभाशाली और जाने-माने कलाकार हैं, साथ ही रवि झंकल, दधी पांडे, नीतू पांडे, चारुल मलिक, हंसराज…
भोपाल, ऑफबीट संवाददाता। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार ने गुरुवार को एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। वह करीब 10 फीट दूर जा गिरा। उसके सिर में चोट आई है। उसे भोपाल रेफर किया गया है। घटना मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की है। दिग्विजय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के कोडक्या गांव में उनके घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे कार से राजगढ़ के लिए निकले। दोपहर करीब 3 बजे जीरापुर के पास एक बाइक सवार काफिले के सामने आ गया और हादसा हो गया। घायल युवक…
मुरादाबाद, ऑफबीट संवाददाता। उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नाबालिग चार अन्य बच्चों को बैठा कर स्कूटी चला रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने संज्ञान लिया और स्कूटी के मालिक का भारी भरकम 27 हजार रूपए का ऑनलाइन चालान काटा है। प्राप्त सूचना के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक नाबालिग चार अन्य बच्चों को स्कूटी पर बैठा कर मुगलपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद पुल पर तेज रफ़्तार से चला रहा था। किसी जागरूक नागरिक ने…
हजारीबाग, ऑफबीट संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुकुंदगंज में आपसी विवाद में गोली चलने की सूचना आई है। इसमें एक की मौत हो गई और दूसरा घायल है। वहीं मृतक की पहचान मुकुंदगंज निवासी प्रिंस पांडेय के रूप में हुई है और घायल दिलीप राणा का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। होली के दौरान हुआ विवाद, दूसरे दिन चली गोली बताया जा रहा है कि बुधवार को होली के दौरान विवाद हुआ था। उसके दूसरे दिन यानी गुरुवार को एक युवक ने अपने चार दोस्तों के साथ हथियार लेकर मुकुंदगंज पहुंचा और गोली चलाने लगा। जब गोली की आवाज…
कांकेर, ऑफबीट संवाददाता : लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद और सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई का निधन हो गया है। सोहन पोटाई लंबे समय कैंसर के खिलाफ जंग लड़ रहे थे। गुरुवार सुबह कांकेर स्थित आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली। सोहन पोटाई के निधन से आदिवासी समाज समेत कांकेर लोकसभा क्षेत्र में शोक की लहर है। सोहन पोटाई 4 बार कांकेर लोकसभा सीट से सासंद रह चुके थे। चारों बार उन्होंने भाजपा के टिकट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। सोहन पोटाई ने 64 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सोहन पोटाई…
रांची (विष्णु पांडेय) : राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला. लोअर बाजार थाना अंतर्गत खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बस में व्यक्ति का शव मिला. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. आधार कार्ड से हुई व्यक्ति की पहचान जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है. पुलिस को शव के पास एक आधार कार्ड मिला जिससे मृतक की पहचान खूंटी जिला निवासी रतन टोपनो के रूप में हुई है. रतन की मौत कैसे हुई फिलहाल जांच का विषय है.…
रांची (अशरफ खान समीर)। पिठोरिया निवासी राष्ट्रीय जनता दल के रांची जिला युवा अध्यक्ष राजू गोप के 9 वर्षीय बच्चे को अगवा कर सातिर अपराधियों ने बहुत बेरहमी से हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद तालाब में नन्हे बच्चे की शव को फेंक दिया, जिससे परिजनों में काफी मर्माहित व रोष है। परिजनों बताया ने कहा कि अपराधियों द्वारा उनके घर की रेकी लगातार की जा रही थी। मुस्तफा अंसारी ने आगे कहा वर्तमान में अपराधियों की मनोबल चरम सीमा पर हैं मन चाहे घटना को अंजाम दिया जा रहा है और पुलिस प्रशासन सुस्त दिखाई पड़ रही है।…
मुंबई (अशरफ खान समीर)। बॉलीवुड से एक दुखद खबर आ रही है, अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। कुछ देर पहले ही अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया और बताया कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी सतीश कौशिक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा- इस भयानक खबर के साथ जागी हूं, वह मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत दयालु और सच्चे इंसान थे, मुझे उन्हें इमरजेंसी में निर्देशित करना बहुत पसंद…